बिहार राज्य के जमुई जिला से चन्दन कुमार वर्मा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया जलवायु परिवर्तन के कारण समय पर बारिश नहीं हो रहा।इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। अचानक आये बारिश से फसल बर्बाद हो रहे हैं पीने के पानी की भी समस्या उत्पन्न हो रही है

बिहार राज्य के जमुई जिला से दीपक मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष कुमार से साक्षात्कार लिया है । जिसमें संतोष कुमार ने बताया कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव खेती पर किस प्रकार से पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 15 एकड़ जमीन में खेती का काम करते है,जिसमें वे धान , गेहूं, मसूर ,चना और मुंग अदि की खेती करते है। किसानों को फसल की उपज का सही कीमत नहीं मिल रहा है। सरकार अगर वास्तव में किसान की उन्नति चाहती है तो फसल का सही कीमत कर दी जाये। किसान की अगली पीढ़ी आगे पढ़ सकती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया की कृषि मेला लगा हुई उसमे में ईख की खेती पर जोर दिया जा रहा है क्यूंकि जमुई जिला ईख की खेती के लिए प्रमुख क्षेत्र मन जाता है

बिहार राज्य के जमुई ज़िला से नरेंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बदलते मौसम कार्यक्रम के तहत कमलेश से साक्षात्कार लिया है। जिसमें कमलेश ने बताया की मौसम में परिवर्तन हो रहा है ,कभी धूप कभी छाया हो रहा है साथ में पीने के पानी की दिक्कत हो रहा है। दूसरी ओर बदलते मौसम के कारण गेहूं की फसलें खराब हो रही है।

बिहार राज्य के जिला जमुई से प्रिंस मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि मौसम परिवर्तन के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ रहा है इस्सलिये सभी को मौसम के अनुकूल अपने खान पान पर ध्यान देना चाहिए। आगे कह रहे है कि समय पर वर्षा नहीं होने से उनके क्षेत्र में पानी की काफी कमी हो गई हैं

बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से नरेंदर कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि गर्मी के कारण रबी फसल के फूल सुख चुके है, फूल सुख जाने से किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। गेहूं,चना की फसल का नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में गर्मी के कारण चापाकल और कुआँ सुख जाने के कारण जीव जंतु को पानी पीने में कठिनाई हो रही है।

बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से नरेंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से वैध आनंद राज से बातचीत की। बातचीत में आनंद राज ने बताया बदलते मौसम के साथ हमे कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे-जैसे मौसम में बदलाव हो सतर्क हो जायें मौसम के अनुसार फलों और सब्जियों का सेवन करें। हमारे शरीर में किसी तरह का वायरस आ जाए तो उसे ठीक करने का कोशिश करना चाहिए। जैसे कि शरीर का तापमान उच्च करने से वायरस खत्म हो जाते हैं।

बिहार राज्य के जमुई जिला से कृष्णा कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बदलते मौसम कार्यक्रम के तहत दिनेश सिंह से साक्षात्कार लिया है। जिसमें दिनेश सिंह ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी,खांसी,जुकाम हो रहा है। बारिश नहीं होने के कारण खेत में उगई फसलों की पैदावार सही से नहीं हो पा रही है। साथ ही मनरेगा के तहत जो पौधारोपण का काम चल रहा है, उससे जीवन पर अच्छा असर पड़ेगा जो कि सस्ता अभियान है।

बिहार राज्य के जिला जमुई के सोनो प्रखंड औरैया गाँव से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि समय से वर्षा नहीं होने के कारण किसानों की खेती गेहू,चना खराब हो रही है इसके साथ ही गर्मी बहुत हो रही है जिस कारण पेड़ पौधें भी मर रहे हैं

बिहार राज्य के जिला जमुई से अंकित शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि बदलते मौसम के वजह से लोगों के जीवन में काफी प्रभाव पड़ रहा है।आगे कह रहे है कि मौसम के अनुकूल किसानों की फसल नहीं हो पा रही है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब होती जा रही हैं। बता रहे है कि इस वर्ष वर्षा नहीं होने पर किसान सुखाड़ से काफी परेशान है किसानों के खरीफ फसल पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं।मौसम में अचानक बदलाव लोगों के जीवन में अनेक मुसीबत ले कर आए रही हैं

बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से नरेंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बदलते मौसम कार्यक्रम के तहत बता रहे है कि मौसम के बदलने से फिलहाल लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब मौसम सुबह के समय ठण्ड दोपहर में गर्मी और शाम ठण्ड इस तरह से परिवर्तित हो रहा है साथ में पछवा हवा लोगों को परेशान कर रही है। गेहूं ,चना जैसी फसलों पर भी पछवा का प्रभाव पड़ रहा है। पछवा हवा के कारण मौसम में हो रहे बदलाव से जीव जंतु पर भी प्रभाव पड़ रहा है। लोग सर्दी खांसी जुकाम से भी परेशान हो रहे है।