Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई जिला के औरैया से पिंटू कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन सुधार के लिए मनरेगा के अंतर्गत सराहनीय कदम उठाया जा रहा है। पौधारोपण वायु प्रदूषण को रोकने में अहम् भूमिका निभा रही है। पौधारोपण कार्यक्रम बिहार के हर पंचायत में में चल रहा है

बिहार राज्य के जमुई जिला के सोनो प्रखंड से अमित कुमार सविता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण प्रतिकूल असर पड़ रहा है। खेत में नमी नहीं रहने के कारण अनेक तरह की बीमारी पौधो में हो रही है। जिससे रबी फसल को नुकसान पहुँच रहा है।

बिहार राज्य के जमुई जिला के सोनो प्रखंड से योगेंद्र प्रसाद यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया है कि उनकी दर्जनों किसानों से बातचीत हुई ,जिसमें किसानों ने बताया कि सुबह से ही काफी कुहासा लगा हुआ है। क्षेत्र में किसान लोगों की फसल का काफी नुकसान हो गया है। एक तो जलवायु परिवर्तन के कारण से समय पर ठंडा नहीं होना समय पर वर्षा नहीं होना समय पर गर्मी नहीं होना यह सबसे बड़ा कारण जलवायु परिवर्तन का है और आये दिन खेत में नमी नहीं रहने के कारण खरीफ फसल नहीं हुई है। अब रबी फसल पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है ,जिस कारण फसल एक से एक बीमारी से ग्रसित हो गयी हैं और फिर कुहासा कोहरा से दलहन पौधों पर भी काफी प्रभाव पड़ा है और दलहन, तलहन की खेती के समय में काफी नुकसान होगा।

बिहार राज्य के जमुई जिला के सोनो प्रखंड से योगेंदर प्रसाद यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सोनो प्रखंड अंतर्गत पैरामटियाना पंचायत में खेतों में जलवायु परिवर्तन से या मौसम परिवर्तन से समय पर वर्षा नहीं होने के कारण खेतों का नमी चली गई है जिसे रवि फसल पर का भी इसका प्रभाव पड़ रहा है और इस विषय पर जब प्रखंड कृषि पदाधिकारी से बातचीत पर बता है कि क्षेत्र में नमी नहीं रहने से इस तरह की बीमारी हो रही है बता दें कि किसानों के द्वारा बताया गया है कि सुभाष चंद्र यादव कोकिल यादव विष्णु देव यादव रवि यादव विनोद मंडल रामप्रवेश मंडल दर्जनों किसानों ने बताया कि हम लोगों के खेत में नमी नहीं रहने से गेहूं के पौधे पीलापन होना, बोना होना, और सही समय पर वर्षा नहीं होने से यह काफी किसानों पर प्रभाव पड़ा है इसका कोई उपाय अब तक नहीं निकला है जिसे किसान काफी चिंतित है

बिहार राज्य के ज़िला जमुई से बैलू कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उनके क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन से काफी लोगों को नुक्सान हुई है। आगे कह रहे है कि लोगों के साथ ही जानवरों पर भी जलवायु परिवर्तन का प्रभाव पड़ रहा हैं। समय से वर्षा नहीं होने के कारण इस वर्ष किसान धान की खेती ना के बराबर हो पाई है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। अधिक ठंढ की वजह से दलहन की खेती में भी किसानों को काफी नुक्सान का सामना करना पड़ा हैं।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता योगेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सोनो प्रखंड क्षेत्र में किसानों पिछले सप्ताह से काफी उदास बैठे थे लेकिन यूं ही मौसम परिवर्तन से किसान फिर से राहत मिली है जैसे कि अत्यधिक कुहासा और कोहरा के कारण सभी दलहन पेड़ पौधे काफी नुकसान पहुंच रहा था लेकिन आज से मौसम परिवर्तन होने से सभी किसान राहत महसूस कर रहे हैं इतना ही नहीं हमारे क्षेत्र में ठंडा काफी कम हो गया है जब यह मौसम परिवर्तन का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बिहार राज्य के जिला जमुई के सोनो प्रखंड से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि पेड़ पौधों के काटने से सही समय पर वर्षा नहीं हो पा रही है जिस वजह से किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। आगे कह रहे है कि कई लोगों का जीवन खेती पर ही निर्भर होती है अतः सही समय पर वर्षा नहीं होने के कारण सही ढंग से खेती नहीं हो पा रही हैं

बिहार राज्य के जमुई जिला के सोनो से दीपक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के कारण खेती सही से और सही समय पर नहीं हो पा रही है।

बिहार राज्य के जिला जमुई से विक्की मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि जलवायु परिवर्तन मौसम परिवर्तन के कारण होता है। आगे कह रहे है कि तापमान के कारन जल स्तर पर काफी प्रभाव पड़ता हैं। आगे कह रहे है कि बिहार में 17 जिलों को सुखाड़ घोषित कर दिया गया था उसमे से एक जमुई जिला भी शामिल है