बिहार राज्य के ज़िला जमुई से बैलू कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उनके क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन से काफी लोगों को नुक्सान हुई है। आगे कह रहे है कि लोगों के साथ ही जानवरों पर भी जलवायु परिवर्तन का प्रभाव पड़ रहा हैं। समय से वर्षा नहीं होने के कारण इस वर्ष किसान धान की खेती ना के बराबर हो पाई है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। अधिक ठंढ की वजह से दलहन की खेती में भी किसानों को काफी नुक्सान का सामना करना पड़ा हैं।