सिकन्दरा प्रखंड के मध्य विद्यालय सिकन्दरा के बी एल ओ विजय ठाकुर को लगी ठंड अस्पताल में हुए भर्ती

सिकन्दरा प्रखंड के स्टाफ कॉलनी में आवासीय शांति विधा मंदिर के प्रांगण में बुधवार को नव वर्ष मैत्री भोज का आयोजन किया गया। मैत्री भोज के आयोजनकर्ता समाजसेवी सह बिहार चंद्रवंशी समाज दक्षिणी क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णचंद्रवंशी ने बताया कि यह मैत्री भोज करीब 15 वर्षो से निरंतर चला आ रहा है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सिकन्दरा प्रखंड में मोतियाबिंद व नेत्र की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए आत्मबल्लभ जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता के द्वारा संचालित भगवान महावीर हास्पिटल लछुआड़ में दो दिवसीय मोतियाबिंद आपरेशन शिविर लगाया गया।अस्पताल प्रबंधक अनिल पाठक ने बताया कि इस सत्र में लगभग तीन हजार नेत्र पीड़ित मरीजों का निःशुल्क मोतिया आपरेशन का लक्ष्य रखा गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिकन्दरा सोमवार की देर रात्रि चोरों ने थानाक्षेत्र के टीपीएस उच्च विद्यालय पिरहिंडा में स्मार्ट कक्ष का ताला तोड़कर बच्चों के लिए लगा एलजी स्मार्ट टीवी की चोरी कर ली है।इस संबंध में विद्यालय में कार्यरत रात्रि प्रहरी राजेश कुमार ने सिकन्दरा थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।दर्ज किये गए मामले में रात्रि प्रहरी ने बताया है कि प्रत्येक दिन की भांति विद्यालय में अपने कर्तव्य पर उपस्थित था।स्कूल से कुछ ही दूरी पर घर होने के कारण वह रात्रि 9:30 बजे के करीब खाना खाने अपना घर गया था।वापस जब वह 10:20 मिनट में विद्यालय लौटा तो देखा कि स्मार्ट कक्ष का दरवाजे की कुंडी कटा व टूटा हुआ है।कक्ष में जब प्रवेश किया तो देखा कि बच्चों की स्मार्ट शिक्षा के लिए लगा एलजी की स्मार्ट टीवी गायब है।तत्पश्चात इसकी सूचना अपने प्रभारी प्राचार्य को दिया।रात्रि अधिक बीत जाने के कारण थाना नहीं आ सका।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

किसी भी कीमत पर बखशा नहीं जाएगा अपराधी जल्द से जल्द होगा सलाखों के अंदर : पूर्व केन्द्रीय मंञी सह जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा। मंगलवार की दोपहर अलीगंज प्रखंड के दरखा गांव पहुंचकर जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंञी उपेन्द्र कुशवाहा मृतक मुखिया के शोकाकुल परिजनों से मिले और उन्हे ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी आपके साथ खडे है। उन्होने कहा कि मुखिया प्रकाश महतो हत्या कांड में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बखशा नहीं जाएगा चाहे जो भी घटना में शामिल अपराधियों को कडी से कडी सजा दी जाय।उन्होने सुबे की सरकार में न्याय के साथ विकास की बात होती है।उन्होने शोक संतप्त परिवार भरोसा दिलाया निश्चित रूप से आपको न्याय मिलेगा और दोषी जेल के अंदर रहेगा। बता दे कि दरखा पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया प्रकाश महतो को नकाबपोश अपराधियो ने बीते 3 दिसम्बर को गोली मार कर हत्या कर दी थी।इसलिए वे पटना चलकर शोकाकुल परिजनों से मिले और उन्हे ढाढ़स बंधाया।मौके पर पूर्व विधायक रणविजय सिंह,जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह समाज सेवी शैलेन्द्र महतो,प्रदेश उपाध्यक्ष किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा,जदयू जिला महासचिव हरिओम कुशवाहा,जिलाध्यक्ष ई शंभुशरण,प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता,समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद पञकार ,डब्लू कुशवाहा,छात्र नेता नीतिश कुमार के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सिकंदरा बालडा मोड़ के समीप पांच दिन पूर्व पथराव में हुए घायल थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक को बेड रेस्ट देते हुए जमुई एसपी ने एके आजाद को सिकंदरा थाना की कमान सौंपी है। बता दें कि दरखा मुखिया प्रकाश महतो के हत्या से आक्रोशित लोगों ने बालडा मोड़ के समीप आगजनी कर पुलिस पर पथराव कर दिया था। आगजनी में पुलिस के दो वाहन को जला दिया गया था। वही पथराव में सिकंदरा थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। थानाध्यक्ष को रीढ पर ईट से चोट लगी है जिन्हें डॉक्टर के द्वारा बेड रेस्ट में रहने को कहा गया है। घायल हुए थानाध्यक्ष को बेड रेस्ट की आवश्यकता थी, जिसको देखते हुए जमुई पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार मंडल ने खैरा थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक एके आजाद को सिकंदरा के नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हो रही लगातार हत्या पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों को सलाखों तक पहुंचाने के लिए थानाध्यक्ष को बदला गया है। बता दें कि सिकंदरा थाने में लगभग 3 वर्षों से कोई भी थानाध्यक्ष 6 माह से ज्यादा नहीं टिक रहे है। क्षेत्र के बारे में थानाध्यक्ष को सूझबूझ हो इससे पूर्व उनका तबादला हो जाता है जिससे आम लोगों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार सविता ने योगेंद्र से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बेटी की पढाई और बेटी की भलाई कार्यक्रम बहुत ही गौरान्वित कार्यक्रम है। अगर हमारी बेटी पड़ेगी तो समाज का उत्थान होगा। बेटा अगर पढता है तो हमारे समाज का विकास होता है। लेकिन अगर बेटी पढ़ती है तो अपने कुल के अपने पिता के कुल का नाम रौशन करेगी ही और जब उसकी शादी होगी तो दूसरे परिवार में जा कर अपना नाम रौशन करेगी। इस तरह एक कुल नहीं दोनों कुल का विकास होगा नाम होगा और बेटी का नाम रौशन होगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा से एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहते है कि किसानों को बीज का पैसा नहीं मिला है इस कारण बहुत दिक्कत होती है

सिकंदरा प्रखंड के भगवान महावीर की जन्मस्थली लछुआर-नवकाडीह-अलीगंज होते हुए नवादा को जाने वाली मुख्य लिंक रोड का रिपेरिंग हुए अभी 4 दिन भी नहीं हुआ फिर से बिगड़ गयी दशा मरम्मत के बाद ही उखड़ गई सड़क की पैचिग।

सिकंदरा प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया