उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा जिला से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 06-04-22 को बताया कि उन्होंने साझा मंच मोबाइल वाणी पर दिनांक 26-02-22 को एक ख़बर प्रसारित किया था। जिसमें बताया कि ग्राम रायनगर से मनमोहन जो एक भवन निर्माण श्रमिक है। उन्हें करीब 8 महीने से वेतन नहीं मिला है साथ ही उन्हें काम के दौरान भोजन का भी व्यवस्था नहीं मिलता हैं। इस खबर को सम्बंधित विभागीय अधिकारी तथा निर्माण विभाग में इस खबर को फॉरवर्ड कर जानकारी साझा की। मामले को संज्ञान में लेकर अब मनमोहन को वेतन व काम के दौरान भोजन भी मिलना शुरू हो गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं कि इटावा के ग्राम लालपुरा में ग्रामीणों को जल के लिए दूसरे गावों का रुख करना पड़ता है क्योंकि गांव में कुल दस हैंड पम्प हैं लेकिन सब खराब हो चुके हैं और ऐसी गर्मी में लोगों को पानी के लिए दूसरे गावों पर निर्भर रहना पड़ता है
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान ,साझा मंच के माध्यम से एक भवन निर्माण मज़दूर से बात कर रहें हैं, ये मज़दूर बढ़पुर ब्लॉक के ग्राम नगलागुलाल से लालू परशाद का कहना है की इन्हें पिछले आठ माह से वेतन नहीं मिला है। ठेकेदार से वेतन की मांग करने पर जवाब मिलता है की अभी वेतन नहीं आया है तो हम कहाँ से दें तथा इन्हें भोजन की सुविधा भी ठीक से नहीं मिलती है। जिस कारण ये काफी परेशान हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि उन्होंने दिनांक 26-02-2022 को एक खबर प्रसारित किया था. जिसका शीर्षक "हनुमंतपुरा ग्राम में मनरेगा कर्मियों को काम नहीं मिल रहा है" था। खबर में बताया गया था की हनुमंतपुरा में मनरेगा कर्मियों को काम नहीं मिल रहा था। इसी सम्बन्ध में श्रमिक दीपू यादव कह रहें हैं की इन्हें और इनके कुछ साथी को काम से निकाल दिया गया था और ठेकेदार से पूछने पर ठेकेदार का कहना था की अभी काम नहीं है जबकि बाक़ी लोग अभी भी काम कर रहें हैं। इस खबर को नौमान ने व्हाट्सअप तथा फेसबुक द्वारा सम्बंधित अधिकारियों तथा सरपंच और मनरेगा के सचिव को सांझा किया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ की उन श्रमिकों को वापस से काम पर रख लिया गया है इस से श्रमिक काफी खुश हैं तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दी रहे हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा जिला से नौमान ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भवन निर्माण क्षेत्र में कार्य करने वाले छह श्रमिकों को तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। जिनमे से गोलू बता रहे हैं कि वे पिछले तीन साल से भवन निर्माण क्षेत्र में कार्यरत हैं लेकिन पिछले छह महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है जिससे वे काफी परेशान है
उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि महेवा के सोनू प्राइमरी स्कूल के पास मनरेगा में काम करने वाले चार श्रमिकों को कार्य से निकाला गया. ये सभी पिछले दो साल से मनरेगा में काम कर रहे थे. एक श्रमिक प्रमोद का कहना है की ठेकेदार पांच हज़ार रूपए चोरी करने का आरोप लगा रहा है इन्हें काफी समस्या हो रही है.
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान ाबासी कह रहें हैं की इटावा के विजय नगर चौराहा के पास समय पर साफ़ सफाई नहीं होने के कारण मचार पनप रहें हैं जो की बिमारी का कारण बन सकते हैं और इस से लोगों को काफी समस्या भी हो रही है.
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि इटावा के ग्राम पतापुरा में लगभग पैंतीस नल ख़राब होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए दूसरे गावों का रुख करना पद रहा है जिस से ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से एक व्यक्ति मनोज यादो जो की काशीराम कॉलोनी से बात कर रहें हैं, इनका कहना है की पिछले पांच महीना से कॉलोनी में कूड़ा पड़ा हुआ है जिस कारन लोग बीमार भी हो रहें हैं. तथा प्रधान से शिकायत करने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से एक मज़दूर से बात कर रहें हैं इनका कहना है की इन्हें बिना किसी कारण के मनरेगा से निकाल दिया गया है. ब्लॉक जकरनगर में काम करने श्रमिक गुड्डू को काम से निकाल दिया गया है गुड्डू का कहना है की ठेकेदार कहता लोग नहाते नहीं है ये साफ़ नहीं रहते हैं इसी लिए इन्हें काम से निकाला गया है. इन्हें वेतन भी काट कर दिया जाता था तथा भोजन की सुविधा भी नहीं थी.
