उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि इटावा में पानी को लोगों ने अपना धंधा बना लिया हैं। बता रहे है कि 1 लीटर पानी की कीमत 25 रूपए में बेचा जा रहा है,कई जगह ऐसे हैं जहाँ पर कुआँ तथा तालाब का पानी सुख चुका हैं। कह रहे है कि इस तरह पानी सुख जाने से लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान , साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं कि इन्होने दिनांक 04-04-2022 को एक खबर प्रसारित किया था जिसका शीर्षक "सोनू प्राइमरी स्कूल के पास कार्य करने वाले मनरेगा के चार श्रमिक को काम से निकाला" था। इस खबर में बताया गया था कि महेवा के सोनू प्राइमरी स्कूल के पास मनरेगा में काम करने वाले चार श्रमिकों को कार्य से निकाल दिया गया था । ये सभी पिछले दो साल से मनरेगा में काम कर रहे थे।एक श्रमिक प्रमोद का कहना था कि ठेकेदार पांच हज़ार रूपए चोरी करने का आरोप लगा रहे है। इस खबर को प्रसारित करने के बाद नौमान ने व्हाट्सअप तथा फेसबुक के द्वारा सम्बंधित अधिकारियों और श्रम विभाग में साझा किया। इसका असर कुछ इस तरह देखने को मिला की उन सभी चार श्रमिकों को काम पर वापस रख लिया गया है तथा श्रम विभाग से नौमान को कहा गया की साझा मंच काफी अच्छा काम कर रहा है तथा ऐसी ख़बरों पर श्रम विभाग फ़ौरन ऐक्शन लेगा।

श्रोताओं को नमस्कार राहुल कुमार यादव उत्तर प्रदेश इटावा से बात कर रहा हूँ,और मेरा एक सवाल है की जो विकलांगों की जो पेंशन आ रही है उसमे केवाईसी हो रही है तो मैं आपको बताना चाहूँगा साथियों की हमारा जो मैंने पेंशन ऑनलाइन करते वक़्त जो मोबाइल नंबर लगाया था वो नंबर हमारा खो गया है। मैंने फ़ोन करके बंद भी करा दिया था वो बंद भी हो गया है तो अब वो निकल नहीं रहा है क्यूंकि एक साल से ऊपर हो गया है तो अब मैं केवाईसी कराऊ तो अब मोबाइल नंबर नहीं है तो क्या मेरा मोबाइल नंबर चेंज हो सकता है अगर किसी भाई बहन को मालुम हो तो हमे बताए की हमारा मोबाइल नंबर चेंज हो सकता है या नहीं और मैं बहुत बहुत साझा मंच टीम का आभारी हूँ थैंक यू सो मच।

उत्तर प्रदेश राज्य के जिला ग़ाज़ीपुर जिला से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि इटावा के ग्राम मानियामऊ में भवन निर्माण में कार्य करने वाले 5 श्रमिकों को काम के दौरान भोजन की सुविधा नहीं मिल रही है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता रहे है कि श्रमिकों को भोजन ना मिलने पर लम्भी दूरी तय करके अपने घर जाना पड़ता है और आने जाने में उनका काफी समय लग जाता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि इटावा के बड़ा लोकपुर के संतोष प्राइवेट स्कूल के पास भवन निर्माण कर रहे श्रमिकों को 8 माह से वेतन नहीं मिला है। आगे कह रहे है कि श्रमिकों द्वारा वेतन की मांग करने पर ठेकेदार द्वारा कह दिया जाता है की अभी उनके पास बजट नहीं है जिस कारण वो श्रमिकों को वेतन का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से राहुल कुमार यादो साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की पैट्रोल तथा डीज़ल की क़ीमत काफी बढ़ गई है सरकार को महंगाई पर रोक लगानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से एक भवन निर्माण श्रमिक से बात कर रहें हैं, मज़दूर का कहना है की ग्राम नगलाहांसे के मनरेगा के तहत भवन निर्माण का कार्य इन्हें और इनके चार साथी को काम नहीं मिल रहा है

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की इटावा के ग्राम चौबिया में मनरेगा में काम करने वाले पन्द्रह मज़दूरों को दो माह से वेतन नहीं मिल रहा है ठेकेदार का कहना है की बजट नहीं आया है कहाँ से वेतन दूँ

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की इटावा के ग्राम तकपुरा में मनरेगा में काम करने वाले दो मज़दूरों को दो माह से वेतन नहीं मिल रहा है ठेकेदार का कहना है की बजट नहीं आया है कहाँ से वेतन दूँ.

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की इटावा के ग्राम हीरापुरा में मनरेगा के तहत काम करने वाले मज़दूरों को काम नहीं मिल रहा है ठेकेदार से पूछने पर कहाजाता है की अभी काम नहीं है.