उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा जिला से नौमान ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 15-04-22 को बताया कि उन्होंने 04-04-22 को एक खबर प्रसारित किया था। जिसमें बताया गया था कि भवन निर्माण क्षेत्र में कार्य करने वाले छह श्रमिकों को तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। जिनमें से गोलू ने बताया कि वे पिछले तीन साल से भवन निर्माण क्षेत्र में कार्यरत हैं लेकिन पिछले छह महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है जिससे वे काफी परेशान है। इस खबर को फेसबुक ,व्हाट्सप्प के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों तथा श्रम विभाग को फॉरवर्ड कर जानकारी दी गयी। जिसको संज्ञान में लेकर सभी श्रमिकों को बकाया वेतन दिया जाने लगा है

उत्तर प्रदेश से नौमान साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की इन्होने दिनांक 12-04-2022 को एक खबर प्रसारित किया था। जिसका शीर्षक "ग्राम नगला तातन में 5 हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को हो रही है समस्या" था। इस खबर में बताया गया था कि संतोष यादव के क्षेत्र में चार हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है ,जिससे गाँव के लोगों को पानी दूर से लाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि खराब हैंडपम्प की मरम्मत कराने के लिए कई बार मुखिया से भी कहा गया पर उन्होंने भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया. इस खबर को प्रसारित करने के बाद इन्होने खबर को व्हाट्सअप तथा फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों को सांझा किया। इसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए गांव के सभी हैंड पम्प को ठीक करवाया ,अब ग्रामीणों को पानी की समस्या नहीं हो रही है

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की गांव बख्तियारपुर के ग्रामीणों को पानी के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है. और जो भी गांव में तालाब तथा पोखर थे उन्हें भर के उन पर भवन निर्माण हो चूका है.

उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा ज़िला से नौमान ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इटावा के ग्राम नगला मट्ठे में लोगों को पानी की समस्या हो रही है। यहाँ दो हैंडपंप ख़राब पड़े है। ग्रामीण कई किलोमीटर दूरी तय कर दूसरे स्थल से पानी लाते है। कुआँ ,तालाब का पानी भी सूख चुका है और वहाँ भवन निर्माण का कार्य भी करवाया जा रहा है

उत्तरप्रदेश राज्य से नौमान ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि इन्होने दिनांक 2 अप्रैल 2022 को एक ख़बर साझा मंच में प्रसारित कर बताया था कि इटावा के जसवंत नगर के मौहल्ला गोडसेना में भवन निर्माण का कार्य करने वाले ग्यारह श्रमिकों को तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा था। श्रमिकों द्वारा वेतन के लिए जब ठेकेदार से पूछा जाता है तो उन्हें कह दिया जाता है की उनके पास पैसा नहीं आया है जिस कारण वो श्रमिकों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं। ख़बर को इन्होने प्रसारित कर नंबर 5 दबाकर और फेसबुक व व्हाट्सप्प के माध्यम से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों एवं श्रम विभाग में साझा किया। जिसका असर यह हुआ कि अधिकारियों द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर अब इन ग्यारह श्रमिकों को वेतन दिया जा रहा है

उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिनगर क्षेत्र से संतोष यादव से बात कर रहे हैं। संतोष का कहना है कि उनके क्षेत्र के चार हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है जिससे गाँव के लोगों को पानी दूर से लाना पड़ रहा है। आगे कह रहे है कि खराब हैंडपम्प की मरम्मत कराने के लिए कई बार मुखिया से भी कहा गया पर उन्होंने भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से इटावा के ग्राम नगला तातं के रहने वाले चबल सिंह यादो से बात कर रहें हैं, चबल का कहना है की इनके गांव में लगभग पांच नल खराब पड़े हैं लगभग तीन महीना से और इन खराब नल को देखने वाला कोई भी नहीं है. गांव वालों को पानी के लिए एक एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. और जिनके यहां नल है वो कभी पानी दे देते हैं तो कभी नहीं देते हैं तथा गांव में अब पानी के स्रोत जैसे की कुआँ , तालाब तथा पोखर आदि ख़तम हो चुके हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान , साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं कि इन्होने दिनांक 01-04-2022 को एक खबर प्रसारित किया था जिसका शीर्षक "मुहल्ला शुक्लागंज के मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों को काम से निकाला गया" था. इस खबर में बताया गया था कि इटावा के भरथना ब्लॉक के मुहल्ला शुक्ला गंज के मनरेगा में काम करने वाले दो श्रमिक को काम से निकाला गया था। इस पर एक श्रमिक राजेश का कहना था की मनरेगा में काम करते हुए उन्हें तीन साल हो चुके है। एक दिन पत्नी के बीमार होने पर पत्नी को अस्पताल लेकर चले गए और ठेकेदार को खबर नहीं दे पाए तो ठेकेदार ने काम से निकाल दिया। इस खबर को नौमान ने साझा मंच पर प्रसारित करने केबाद व्हाट्सअप और फेसबुक पर सांझा किया और इस खबर का असर यह देखने को मिला कि दोनों श्रमिकों को काम पर दुबारा रखा गया। इस कार्य से श्रमिक काफी खुश हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की एक तो वैसे ही घट रहें हैं भूमिगत जल और गर्मी के कारन पोखर और तालाब भी सुख रहें हैं. अगर बात करें चम्बल की तो चम्बल के घाना इलाक़ा में कई तालाब और पोखर सुख चुके हैं और लोग इसे भवन निर्माण के लिए बेच रहें हैं.

उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने 01-04-2022 को एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि इटावा के सैफई के रेलवे फाटक के पास भवन निर्माण करने वाले 15 श्रमिकों को काम से निकाल दिया गया था जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवादाता नौमान ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया साथ ही व्हट्सएप और फेसबुक के माध्यम से श्रम विभाग तक खबर को पहुँचाया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 10-04-2022 को उन सारे 15 श्रमिकों को वापस काम पर रख लिया गया है। अंत में इस खबर के असर से सभी श्रमिक बहुत खुश हैं तथा साझा मंच को धन्यवाद दे रहे हैं