वर्षात में ताजपुर को डूबने से बचाने को नगर परिषद द्वारा युद्धस्तर पर नाला निर्माण शुरू करने के बजाय 60 लाख रूपये की भारी भरकम राशि से 2 पंपसेट खरीदने एवं टेस्टिंग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला संगठन ऐपवा के जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह ने कहा है कि यह खरीद चेहरा चमकाने के लिए किया गया है, ताजपुर को चमकाने के लिए नहीं। श्रीमति सिंह ने गुरूवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नगर परिषद के पास पर्याप्त राशि उपलब्ध है। इस राशि का ईस्तेमाल इस सुखा समय में युद्धस्तर पर नाला निर्माण शुरू करने में होना चाहिए जबकी 60 लाख रूपये की भारी भरकम राशि से 2 पंपसेट खरीदा गया है। इसे चलाने के लिए डीजल एवं मिस्त्री की जरूरत होगी। इसमें भी भारी भरकम राशि खर्च होगा। लंबा- चौड़ा बिल बनेगा। इस राशि से कई क्षेत्रों में नाला बनाया जा सकता था। उन्होंने कहा का यह खरीदगी एवं टेस्टिंग फोटो सेशन ताजपुर को चमकाने का नहीं, चेहरा चमकाने का कवायद है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गांव निवासी राजो सदा के साथ 3 मई को हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि 3 मई को वादी राजो सदा के द्वारा विद्यापतिनगर थाना में लूट की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें वादी के द्वारा यह बताया गया था कि वे थाना क्षेत्र के आलमपुर स्थित घर से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने साहिट गांव रिस्तेदार के यहां जा रहे थे तभी रात्रि में दस नम्बर रेलवे ढाला के समीप तीन अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक करते हुए रुकवा लिया गया और उनका मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं अन्य सामान लूट लिया गया। इस मामले में विद्यापतिनगर थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई थी। पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा इस लूट की घटना को काफी गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम के द्वारा त्वरित गति से अनुसंधान प्रारंभ किया गया तथा तकनीकी एवं सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए कुल 4 अपराध कर्मियों गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने लूट की मोबाइल मोहनपुर थाना क्षेत्र के पत्थर घाट निवासी धनेश्वर पासवान के पुत्र गोलू कुमार को बेच दी थी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। बदमाशों के पास से लूटा गया मोटरसाइकिल घटना में प्रयुक्त मोबाइल सेट घटना में लूटा गया मोबाइल सेट बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रेम ब्रहांड गांव निवासी जितेंद्र पासवान का पुत्र नीरज पासवान, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खनुआ गांव निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र बॉबी कुमार, तथा हरिचंद्र सहनी के पुत्र पिंटू कुमार, मोहनपुर थाना क्षेत्र के पत्थर घाट गांव निवासी धनेश्वर पासवान का पुत्र गोलू कुमार शामिल है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार, डीआईयु की टीम एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल है।
विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पंचायत के वार्ड-6 भुईया स्थान में कुल 6 आगजनी से पीड़ित परिजनों से बिहार सरकार के वित्त वाणिज्य एवं कर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी ने राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त 19 हजार रूपये का चेक प्रति पीड़ित परिवार के बीच वितरण किया। साथ ही आगजनी स्थल का जायजा लेते हुए मौजूद प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। आगलगी की घटना पर दुःख जातते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखदायक है। मैं पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। जहां तक हो सकें मैं हरसंभव प्रयासरत रहूंगी। वहीं मंत्री विजय चौधरी ने बीडीओ को प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही पीड़ितो के पक्के मकान हेतु सर्वेक्षण करवाकर प्रधानमंत्री आवास योजना मुहैया करवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से सीओ अजय कुमार, जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सूर्यवेश्वर राय, देवेन्द्र महतो, विजय कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विद्यापतिनगर । समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा वृहस्पतिवार को प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के सेविकाओं एवं सहायिकाओं के साथ विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर दक्षिण के सभागार में एक बैठक की गई, इस बैठक में उपस्थित सेविकाओं, सहायिकाओं एवं पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अलका आम्रपाली ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हर हाल में सरकार द्वारा तय मानकों के आधार पर किया जाय, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, पोषाहार एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपना भवन नहीं है, ऐसे केन्द्र का संचालन नजदीकी विद्यालय में किया जाय। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के द्वारा निजी जमीन पर भी केंद्र चलाने का प्रावधान है, इसके लिए सरकार द्वारा तय मानकों के अनुरूप अलग से मकान भाड़ा दिया जा रहा है। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अलका आम्रपाली ने कहा कि यह एक औपचारिक बैठक थी, जिसमें सेविकाओं एवं सहायिकाओं से हमने केन्द्र संचालन से संबंधित समस्याओं एवं परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की है तथा उन्हें इससे संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इससे पूर्व डीपीओ ने समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 174 का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान केंद्र पर बच्चे मौजूद थे तथा साफ-सफाई की भी अनुकूल व्यवस्था दिखी, डीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद सेविका एवं सहायिका को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा आवश्यक निर्देश भी दिया। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्तिका सुमन, डीपीए मनोज कुमार,आईसीडीएस के प्रखंड समन्वयक अमित कुमार, एलएस कंचन कुमारी, राधा कुमारी, पूनम कुमारी, रेणुका कुमारी एवं चन्द्र किरण के अलावा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका मौजूद थे।
विद्यापतिनगर। प्रखंड के हरपुर बोचहा पंचायत का निरीक्षण गुरुवार को भारत सरकार के मीडिया एडिटर श्रवेश कुमार मिश्रा की टीम ने किया । केंद्रीय टीम ने पंचायत में चल रही मनरेगा योजना के तहत विभिन्न विकासीय योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने जल निकासी, जल संचय, पाैधरोपण, सामाजिक वानिकी, इंदिरा आवास, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, सड़क आदि का स्थलीय निरीक्षण व जांच-पड़ताल की। उन्होंने सड़क किनारे व नहर के किनारे पौधरोपण, निजी व सरकारी भूमि पर हुए पौधरोपण कार्य का जायजा लिया। प्रेम विहार मनरेगा पार्क में मौजूद दिव्यांग वनपोषक अर्जुन सदा आदि से पूछताछ भी किया। पंचायत सचिवालय में संचिकाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने बताया कि हरपुर बोचहा पंचायत में विकास योजनाओं के कार्यान्वयन को धरातल पर उतारा गया है। जो काफी सराहनीय है। मौके पर मुखिया प्रेम शंकर सिंह, पीटीए मनोज कुमार, पीआरएस अमित कुमार आदि मौजूद थे।
विद्यापतिनगर। पौष्टिक आहार की कमी तथा गलत खानपान के साथ धूम्रपान की लत के चलते प्रखंड क्षेत्र में टीबी के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। टीबी के लगातार बढ़ते मामलों से देश को 2025 तक टीबी मुक्त करने के अभियान को लेकर सरकारी अस्पतालों में जांच व उपचार का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यपातीनगर प्रखण्ड के सिमरी पंचायत में मुखिया देवन्ती देवी द्वारा अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। सभी 6 अग्नि पीड़ित परिवारों को स्थानीय मुखिया देवन्ती देवी द्वारा साड़ी, धोती, बर्तन, तेल-साबुन त्रिपाल, चूड़ा गुर एवं बिस्कुट का पैकेट दिया गया। इस दौरान मुखिया देवन्ती देवी ने सभी अग्नि पीड़ित परिवारों को आगे भी हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड के राजा चौक स्थित कॉटिल्या एकेडमी में बुधवार को तृतीय मासिक जांच परीक्षा का आयोजन किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्थान के छात्र छात्राओं ने आंतरिक जांच परीक्षा में भाग लिया । संस्थान के शिक्षक नवनीत कुमार ने बताया कि कौटिल्या एकेडमी द्वारा छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए सभी विषयों की परीक्षा प्रत्येक माह आयोजित की जाती है, जिसके द्वारा छात्रों का वास्तविक मूल्यांकन किया जाता है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के गढ़सिसई पंचायत के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने को लेकर नल जल योजना के तहत सरकार द्वारा पंचायत में करीब आधा दर्जन पानी टंकी का निर्माण करवा शुद्व पेयजल देने की व्यवस्था की शुरुआत की गई। इस व्यवस्था के तहत जल मीनारों का निर्माण भी हुआ और अधिकांश वार्डों में शुद्ध पेयजल की सप्लाई भी शुरू कर दी गई है। लेकिन वार्ड 10 की जनता को अब तक शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हुआ। जबकि तीन वर्ष पहले वार्ड 10 में पानी सप्लाई को लेकर पाइप बिछा घर-घर नल लगा दिया गया। की अब सभी लोगों को पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। इस वार्ड में पानी सप्लाई के लिए पानी टंकी भी बना हुआ हैं। फिर भी पानी नहीं मिल रहा हैं। अगल बगल के वार्डों में पानी सप्लाई भी शुरू हो गया। लेकिन वार्ड 10 में पानी सप्लाई अब तक शुरू नहीं हुआ। जिसकी वार्ड 10 की जनता को बेसब्री से इंतजार है।
विद्यापतिनगर । प्रखंड के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 03 मई से 17 मई के बीच चल रहे 11वीं की परीक्षा के तहत आज हिन्दी विषय की परीक्षा ली गई । प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर दक्षिण में इंटरमीडिएट (11वीं) की आंतरिक परीक्षा के तहत मंगलवार को हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई । इस परीक्षा में सभी संकाय के छात्र शामिल हुए । मंगलवार को आयोजित परीक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अमित भूषण ने बताया कि भाषा विषय के तहत हिन्दी की परीक्षा आज ली गई है, हिन्दी तीनों संकाय विज्ञान, कला एवं वाणिज्य के छात्रों के लिए कंपलसरी सब्जेक्ट के रूप में पढ़ा जाता है, इसीलिए आज सर्वाधिक छात्रों ने परीक्षा दी है । उन्होंने कहा कि विद्यालय में चल रही परीक्षा पूर्णतः कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराई जा रही है, परीक्षा से पूर्व सभी छात्रों से उसके मोबाइल फोन एवं अन्य सामाग्री जमा करा ली जाती है । उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय जिले का अनुकरणीय विद्यालय हैं, इसी कारण हम सबके प्रयास से इस विद्यालय की शैक्षिक दशा बेहतर हुई है तथा हमें उम्मीद है कि वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में हमारा विद्यालय जिला एवं राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेगा ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
