विद्यापतिनगर। पीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की जांच करने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान अधिक जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया गया और उन्हें जोखिम से बचने के उपाय बताए गए। इसके साथ ही योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 76 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें 12 अधिक जोखिम की महिलाएं मिली। जिन्हें हमेशा डाक्टरों की निगरानी में रहने व अस्पताल में ही प्रसव कराने को कहा गया। गर्भावस्था के दौरान आने वाली परेशानियों के निदान के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें योजना के संबंध में महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान डा. मदन कुमार ने महिलाओं को योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली धनराशि के बारे में जानकारी दी। जिनकी जांच की गई तथा संबंधित दवा भी दिया गया।
गांव और शहर के विकास के लिए सड़क की अहम भूमिका होती है। एक तरफ सरकार गांवों और शहरों में चमचमाती सड़क बनाने की बात करती है, तो वहीं विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सिसई- पगरा मुख्य सड़क की बनी दयनीय हालत सरकारी दावे को उल्टे साबित कर रही है। अनुमंडल को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क रख-रखाव व मरम्मत के अभाव में दम तोड़ चुकी है। यह सड़क आज पूरी तरह से टूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुका है। जर्जर सड़क के चलते वाहन चालक व राहगीर आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई साल पहले बने इस महत्वपूर्ण सड़क का सही से रख रखाव व समय पर मरम्मत नहीं होने से आज इसकी हालत काफी खस्ता हो गई है। अब तो सड़क से पिच भी उखड़ने लगा है जिससे सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क पर बने गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रही है। खराब सड़क की वजह से स्कूली बच्चों को आने जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर। प्रखंड की 5 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए होने वाले उप चुनाव के नामांकन प्रक्रिया अंतिम दिन प्रखंड कार्यालय के सभागार में बनाएं गए नामांकन कोषांग में मंगलवार को वार्ड के लिए तीन और पंच के लिए दो प्रत्याशी ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इस संबंध में निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रकृति नयनम ने बताया कि मंगलवार को हरपुर बोचहा पंचायत से वार्ड एक के लिए रविन्द्र पासवान एवं वार्ड 11 के लिए संतोष कुमार सहनी ने नामांकन पर्चे भरे तथा बाजिदपुर पंचायत से वार्ड 2 के लिए जीनत परवीन व विभा देवी ने दो प्रत्याशी ने वार्ड सदस्य के पद लिए नामांकन किया है। पंच के पद के लिए बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत से वार्ड 2 से समीमा वनों एवं कांचा पंचायत के वार्ड 9 से पंच पद के लिए अफसाना खातून सहित एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है। वहीं बढ़ौना पंचायत के वार्ड 4 में पंच का पद खाली रह गया। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 10 से 12 मई तक होगी जबकि 15 मई को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। अगर मतदान आवश्यक हुआ तो यह मतदान 25 मई को सुबह 8 से सायं 4 बजे तक होगा। 27 मई के दिन शाम को ग्राम पंचायत स्तर के पदों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, बीडीओ ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि जिस पंचायत में वार्ड सदस्य के लिए उपचुनाव होना है, उस पंचायत के पूरे क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजाम के बीच बच्चों की परीक्षा ली गई। सीसीटीवी कैमरे के साथ ही जैमर भी लगाये गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खाना बनाने के क्रम में घर में लगी आग। आग की लपटें इतनी तेज थी की आस-पास के चार घर भी इस आगलगी के चपेट में आ गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के घमनी पोखर पर सरकारी पैसों से बने गोदाम वर्षों से खाली पड़े हैं। 2014 में लाखों की लागत से बने गोदाम का उपयोग में आसपास के लोग पशुओं का चारा रख उपयोग कर रहे हैं। इस गोदाम की व्यवस्था ठीक करने की जगह भवन प्रमंडल विभाग ने दूसरा नया गोदाम बना दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत अंतर्गत रसलपुर जाने वाली सड़क काफी जर्जर है। जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां की बड़ी आबादी को मुख्यालय स्थित विद्यापति बाजार पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी 5 वर्षो से उपेक्षित है। रोड की कुल लंबाई 200 मीटर है। जिसमें पुलिया के पास सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बनी हुई है। जिससे साइकिल व बाइक सवार व्यक्तियों को काफी कठिनाइयां होती है। लोगों को प्रत्येक दिन बाजार आने के लिए इसी सड़क से आना जाना पड़ता है। कई किसान सब्जियां लेकर बाजार इसी रास्ते से आते हैं। बार-बार सब्जी का बोझ गड्ढे में खिसकने के कारण गिर जाता है। इसके अलावा पैदल चलने वालों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है। इस रास्ते से कोई भी चार पहिया वाहन नहीं चल पाता है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के दमदमा गांव में नलजल योजना की पेय जलापूर्ति पम्प घर का मोटर जल जाने से 15 दिनों से जलापूर्ति बंद है। गर्मी में पेयजलापूर्ति के बंद रहने से पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। 15 दिनों से क्षेत्र के लोग पानी के लिए परेशान हैं। लेकिन पीएचईडी पेयजलापूर्ति को चालू कराने के प्रति उदासीन बनी है। पेयजलापूर्ति के बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजलापूर्ति पम्प का मोटर जल जाने के कारण पानी की घोर संकट उत्पन्न हो गया है। पीएचईडी के द्वारा संचालित पेयजलापूर्ति पम्प घर से दमदमा के ग्रामीणों को सप्लाई किया जाता है। जहां के ग्रामीण पेयजल की संकट से जूझ रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीण महंगी दास ने पीएचईडी के जेई को बार/बार फोन करते रहे लेकिन फोन नहीं उठाया गया। नलजल योजना धरातल पर फेल साबित हो रही हैं। यहाँ अक्सर कुछ न कुछ गड़बड़ी होते ही रहते हैं जिससे क्षेत्र के लोगों को पानी की परेशानी होती हैं।
विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के सिमरी पंचायत के वार्ड 6 स्थित भुईया स्थान टोला में रविवार की सुबह ग्राम आग लगने से पांच परिवार का 5 घर जल के राख हो गया। आग इतनी भयानक थी कि घर के अंदर रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन, कागजात समेत लगभग नगद रुपये जल के खाक हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
