विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गांव निवासी राजो सदा के साथ 3 मई को हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि 3 मई को वादी राजो सदा के द्वारा विद्यापतिनगर थाना में लूट की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें वादी के द्वारा यह बताया गया था कि वे थाना क्षेत्र के आलमपुर स्थित घर से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने साहिट गांव रिस्तेदार के यहां जा रहे थे तभी रात्रि में दस नम्बर रेलवे ढाला के समीप तीन अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक करते हुए रुकवा लिया गया और उनका मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं अन्य सामान लूट लिया गया। इस मामले में विद्यापतिनगर थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई थी। पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा इस लूट की घटना को काफी गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम के द्वारा त्वरित गति से अनुसंधान प्रारंभ किया गया तथा तकनीकी एवं सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए कुल 4 अपराध कर्मियों गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने लूट की मोबाइल मोहनपुर थाना क्षेत्र के पत्थर घाट निवासी धनेश्वर पासवान के पुत्र गोलू कुमार को बेच दी थी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। बदमाशों के पास से लूटा गया मोटरसाइकिल घटना में प्रयुक्त मोबाइल सेट घटना में लूटा गया मोबाइल सेट बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रेम ब्रहांड गांव निवासी जितेंद्र पासवान का पुत्र नीरज पासवान, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खनुआ गांव निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र बॉबी कुमार, तथा हरिचंद्र सहनी के पुत्र पिंटू कुमार, मोहनपुर थाना क्षेत्र के पत्थर घाट गांव निवासी धनेश्वर पासवान का पुत्र गोलू कुमार शामिल है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार, डीआईयु की टीम एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल है।
