बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर भरद्वाज ने बताया की विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण निवासी समाजसेवी ललन साह का आकस्मिक निधन 15 अप्रैल को दिल का दौड़ा पड़ने से ही गया था, उनके निधन के उपरांत सोमवार को मऊ बाजार स्थित संस्कृत पाठशाला परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता राजेश शर्मा ने किया वहीं संचालन चंद्रशेखर पंडित के द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि सभा में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए हुए समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ललन साह का निधन से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि संपूर्ण समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। स्वर्गीय साह चिकित्सा पेशा से जुड़े हुए थे, ग्रामीण चिकित्सक के रूप में वे आजीवन लोगों की सेवा में लगे रहे, इस कारण गरीब-गुरबों के बीच उनकी गहरी पैठ थी। उनके अचानक चले जाने से लोगों को गहरा आघात लगा है। वे धार्मिक स्वभाव के व्यक्ति थे। मऊ बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर में वे प्रतिदिन सुबह-शाम आरती में शामिल होकर माता रानी के भक्ति में लीन रहा करते थे, उनकी पहचान एक हंसमुख इंसान के रूप में थीं तथा अपने से कम उम्र के लोगों के साथ भी घुल-मिल जाना, उनके व्यक्तित्व को और अधिक लोकप्रिय बना दिया था। इस अवसर पर डॉ.विनोद कुमार सिंह, चंद्रशेखर पंडित, अवधेश कुमार शर्मा, सतेंद्र कुमार, चंद्रशेखर साह, अमन कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर भरद्वाज ने बताया की विद्यापतिनगर सही मॉनिटरिंग नहीं होने के कारण नहीं सुधर रहा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र की दशा जिससे बच्चे हो रहे पोषाहार से वंचित। हर वार्ड में बच्चों में अक्षर ज्ञान देने तथा कुपोषण दूर करने के लिए आंगनवाड़ी नामक केन्द्र का स्थापना किया गया है। हर केंद्र में एक सहायिका तथा सेविका का चयन किया गया है। 2 वर्ष से 4 वर्ष तक के बच्चों को अक्षर ज्ञान देने तथा बच्चे कुपोषित न हों इसके लिए पौष्टिक पोषाहार देने की व्यवस्था सरकार के द्वारा की गई है। सोमवार को सिमरी पंचायत के वार्ड 6 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र सं. 21 की अवस्था देखने से लगा कि यह कार्यक्रम स्वयं कुपोषण का शिकार हो कर रह गया है। केन्द्र पर मात्र 16 बच्चे उपस्थित थे जहां सेविका छुट्टी पर हैं वहीं सहायिका के द्वारा पिछले तीन दिनों से बच्चों की उपस्थिति नहीं बनाई गई थी। साथ ही पोषाहार भी नही बनाया गया था। ग्रामीणों ने कहा कि कभी बच्चों को कुछ खिलाया ही नहीं जाता कुछ सूखा दे दिया जाता है। जो भी हो सरकार के द्वारा चलाये जा रहे बच्चों के लिए ये योजना पदाधिकारियों के उदासीनता का शिकार हो स्वयं कुपोषित हो गया प्रतीत होता है।
विद्यापतिनगर हाजीपुर बछवाड़ा रेलखंड पर हरपुर बोचहा रेलवे हॉल्ट के समीप शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को एक अज्ञात युवक की सिर फटी लाश मिलने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची विद्यापतिनगर थाना एवं बछबाड़ा जीआरपी थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित मामले का के निबटारा किया गया। थाना परिसर में राजस्व अधिकारी वागीशा प्रियदर्शी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में अंचल क्षेत्र से कई फरियादी अपने मामलों से जुड़े कागजी साक्ष्यों के साथ उपस्थित हुए। भूमि विवाद से जुड़े यहां कुल तीन मामले आए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को उपभोक्ताओं के विपत्र सुधार से संबंधित एक कैंप का आयोजन किया गया। बता दें कि साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक (राजस्व) के द्वारा सभी प्रखंड में प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को उपभोक्ता के विपत्र सुधार से संबंधित कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से प्रखंड क्षेत्र में गहमागहमी की स्थिति बनी हुई थी, शनिवार को एक प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद अब सभी रिक्त पदों पर निर्विरोध प्रतिनिधि चुन लिए गए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मदूदाबाद पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 130 डस्टबिनों का किया गया वितरण जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत मदूदाबाद पंचायत के वार्ड नंबर 3 में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 130 परिवारों के बीच डस्टबिन का वितरण किया गया। इस मौके पर वार्ड 3 के वार्ड सदस्य राजेंद्र सिंह के द्वारा वार्ड एवं पंचायत के लोगों से अपने पंचायत को स्वच्छ रखने की अपील की गई मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
राजाजान पंचायत के 5 घरों में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत राजा जान पंचायत में गुरुवार को 5 घरों में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख में तब्दील हो गई काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से दमकल कर्मियों के द्वारा आग पर काबू पाते हुए अन्य घरों को आग की लपटों से बचाया जा सका मिली जानकारी के अनुसार अगलगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है अग्नि पीड़ितों में मोतीलाल पासवान पप्पू पासवान धर्मेंद्र पासवान हरी चंद्र पासवान एवं दिनेश पासवान शामिल है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला के चैती दुर्गा मंदिर परिसर दूधपुरा में वार्ड नंबर 3 के अग्नि पीड़ितों के बीच 30 साड़ी का वितरण पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा किया गया मौके पर पूजा कमेटी के सचिव रणवीर ठाकुर कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य सह एनजीओ संघ बिहार के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू अशोक कुमार तिवारी शशि रंजन शर्मा हरिशंकर ठाकुर वरुण कुमार आदि उपस्थित थे बताते चलें कि पिछले दिन वार्ड नंबर 3 के 11 घर जलकर राख हो गए थे|विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
