विद्यापतिनगर। भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को स्थानीय थाना में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। डीएम व एसपी के निर्देश पर थाने में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें इस दौरान जनता दरबार में कुल तीन जमीन विवाद के मामले आए, जिसमें आन द स्पाट एक मामले का निष्पादन किया गया। वहीं, दो मामलों में सुनवाई की अगली तिथि शनिवार को दी गई। थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार एवं अंचल अधिकारी अजय कुमार व राजस्व कर्मचारी गोपाल गिरधारी की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी-अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं के लेकर पहुंचे थे। दो मामले में पर्याप्त साक्ष्य नहीं रहने के कारण मामले की सुनवाई अगले शनिवार को दी गई। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। जमीनी विवाद को लेकर मौके पर उपस्थित दर्जनों फरियादी जनता दरबार में आए हुए थे। इस दौरान सीओ और थानाध्यक्ष बारी-बारी से लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और दस्तावेजों की जांच की।
विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर (दमदमा) निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र अशोक पासवान की मौत शुक्रवार की देर शाम मुसरीघरारी के निकट सड़क दुर्घटना में हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार की सुबह शव आते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों के चित्कार से पूरा क्षेत्र दहल उठा, आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर पीड़ित परिवार को ढाढस बता रहे थे, लेकिन लोगों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मिर्जापुर तीनमूहानी के समीप विद्यापति-दलसिंहसरा एवं विद्यापतिनगर-घटहो मुख्य मार्ग को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, बाद में सीओ अजय कुमार के द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया गया।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
विद्यापतिनगर प्रखंड के इमली डाला से मऊ बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग की बदहाल एवं जर्जर सड़क इन दिनों परेशानी का सबब बनी हुई है। डाला से बाजार की दूरी एक किलोमीटर तक सड़क पूरी तरह टूट कर बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो हो गयी है। गायब पीच के बीच गिट्टियां पूरी तरह बिखर चुकी हैं। प्रदेश की सड़कों को लेकर सरकार की सड़कों के गड्ढा मुक्त अभियान के दावे यहाँ औंधे मुँह गिरते नजर आ रहे हैं। बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी पूरी सड़क से आवागमन अक्सर दुर्घटना का सबब बना हुआ है। ब्लॉक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इसी सड़क से हजारों लोगों एवं मरीजों का लगातार आना जाना लगा रहता है। वहीं दर्जनों गांवों का निकलना इसी मार्ग से होता है। जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा के कारण जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। जिसे लेकर कई बार सड़क निर्माण का आश्वासन तो मिला लेकिन धरातल पर काम नहीं हुआ। जिससे आमजन काफी परेशान व आवागमन को लेकर खून के आँसू पीने को मजबूर है। वहीं गड्ढा मुक्त अभियान केवल हवा हवाई बन दिख रहा है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर । प्रखंड के अनुकरणीय विद्यालय विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर दक्षिण में बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं के बीच आईडी कार्ड का वितरण किया गया, इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र नारायण सिंह ने बच्चों के गले में विद्यालय का आईडी कार्ड पहना कर उन्हें विशेष पहचान दी। छात्राओं को संबोधित करते हुए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यह विद्यालय जिले का अनुकरणीय विद्यालय है, इसीलिए बच्चों की पहचान के लिए विद्यालय द्वारा पहली बार डिजिटल आईडी कार्ड जारी किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि हम सब के प्रयास से विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, आने वाले समय में और भी बेहतर बदलाव देखने को मिलेंगे । वहीं प्रभारी प्राचार्या अमित भूषण ने कहा कि बच्चों को विद्यालय द्वारा आईडी कार्ड दिया जा रहा है, ताकि सड़क पर चलते वक्त उनकी विशेष पहचान बनी रहेगी। जिसमें स्टूडेंट्स पृष्ठ भाग में संविधान के मूल अधिकार ,कर्तव्य व शिक्षा अनुच्छेद को जान सकेंगे। इस आईडी कार्ड से बच्चोंं को आधार कार्ड बनवाने में, बैंक खाता खुलवाने में, छात्रवृत्ति लेने में, और किसी अन्य सरकारी कार्य में काम आएगा। इस अवसर पर प्रबन्धकारिणी समिति के सदस्य नागेंद्र शर्मा, गणेश गिरि, धीरेंद्र प्रसाद सिंह शिक्षक पावेल सक्सेना, रणधीर पासवान, उमेश कुमार, अशोक कुमार सिंह, डॉ.शारदा कुमारी, अनिता पासवान, मांडवी कुमारी, पूजा कुमारी, मनोज राय, सोहन पासवान सहित सैकड़ों छात्र- छात्रा उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर । प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेवस्थान में गैर सरकारी संगठन क्षमतालय फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे 6 दिवसीय लर्निंग फेस्टिवल के चौथे दिन बृहस्पतिवार को बच्चों ने विज्ञान, कला एवं संस्कृति के नए-नए तकनीकों को सीखा। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षमतालय फाउंडेशन के फेलो अमन गौतम ने बताया कि लर्निंग फेस्टिवल के द्वारा हमारा प्रयास रहता है कि बच्चों के रचनात्मक कौशल में निखार आ सके तथा उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकाली जा सके। उन्होंने बताया कि बच्चों को जो कुछ भी सिखाया जा रहा है, उसे शनिवार को अंतिम रूप दिया जाएगा, जब वे अपने प्रोजेक्ट को अभिभावकों एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिखाएंगे। लर्निंग फेस्टिवल को 6 अलग-अलग स्टूडियो में बांटा गया है, प्रत्येक स्टूडियो में एक ट्रेनर के द्वारा बच्चों को तकनीक करना विज्ञान संस्कृति के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसमें स्टूडियो का नामकरण बड़ा ही रोचक किया गया है, ताकि बच्चे अधिक से अधिक प्रभावित हो सके। इनके नाम हैं नाटक का करिश्मा, विज्ञान से जादू, बोर्ड गेम, कमाल कठपुतली एवं कला। मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश रजक सहित शिक्षक एवं क्षमतावान फाउंडेशन से जुड़े कर्मी मौजूद थे जिनमें अमन गौतम, राजेश कुमार, गुड़िया कुमारी, तरन्नुम परवीण, एकता भारती एवं अमृता कुमारी मौजूद थे।
विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजिदपुर बाजार स्थित चन्दा ज्वेलर्स दुकान में भीषण चोरी का वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गया। दुकानदार के मुताबिक लगभग 5 लाख रुपया की सोने चांदी का आभूषण चोरी की गई है। बुधवार की रात्रि में चोरों ने पीछे से दीवार फोड़कर अंदर प्रवेश किया है। दुकान में रखे गोदरेज का लॉकर तोड़कर करीब 5 लाख की आभूषण चोरी कर चोर फरार हो गया। आभूषण दुकानदार बाजिदपुर बाजार निवासी उमेश सोनी बताया गया है। चोरी का वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में आए चोर के चेहरे का फुटेज सार्वजनिक कर दिया गया है। आसपास के लोगों द्वारा दुकान मालिक को घटना की जानकारी दी गई। तब जेवर दुकान के मालिक उमेश सोनी दुकान खोलने पहुंचे। दुकान के अंदर का नजारा देखकर चौंक गए। सारा सामान इधर-उधर बिखरा था। वहीं पीछे का दीवार टूटा हुआ था। यह देख समझते देर नहीं लगी कि दुकान में चोरी हुई है। दुकानदार उमेश सोनी ने बताया कि मेरे दूसरे दुकान मलकलीपुर गांव के समीप सोनी अलंकार से भी 10 जनवरी 2023 को चोरों ने दीवार तोड़कर घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान चोरों ने 7 लाख रुपये के सामान और बर्तन की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले को लेकर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया था 5 महीने बीत जाने के बाद भी मामला का उद्भेदन नहीं हो पाया हैं और दूसरी घटना मेरे साथ घट गया हैं। जानकारी के मुताबिक दुकान के अंदर पीछे का दीवार टूटा हुआ है। तिजोरी का लॉकर भी टूटा हुआ था तभी इसकी सूचना पुलिस को दी एसआई अरविंद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि फिलहाल सीसीटीवी फुटेज में आए चोर के उस चेहरे को पुलिस तलाश कर रही है। घटना चोर के द्वारा दुकान के अंदर पीछे से प्रवेश किया गया जिसके कारण किसी को भी भनक नहीं लगा और चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी कैमरा के आधार पर चोर की शिनाख्त की जा रही है। पीड़ित द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
विद्यापतिनगर । प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं की जांच बुधवार को डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह ने की। प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, पीडीएस दुकान, सात निश्चय, नल जल, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का निरीक्षण किया। डीडीसी ने निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में मौजूद बच्चों से व्यवस्था की जानकारी ली। डीडीसी ने निर्माणाधीन पीएचसी भवन का निरीक्षण किया। तथा जल्द निर्माण करने को कहा। वहीं उप विकास आयुक्त ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ धनेशपुर में साफ- सफाई, शौचालय, बिजली, पानी, शिक्षकों व छात्रों के मौजूदगी को देखकर प्रधानाध्यापक की सराहना किये। इस दौरान योजनाओं में बरती गई अनियमितताओं की भी जांच की। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को समर्पित की जाएगी। मौके पर सीओ अजय कुमार, पीओ संजय कुमार सिन्हा, बीपीआरओ अमित कुमार, मुखिया विवेकानंद सिंह, पंचायत सचिव शिवनारायण झा, एचएम जयराज पासवान आदि मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर । प्रखंड में क्षमतालय फाउंडेशन की ओर से मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ धनेशपुर में 6 दिवसीय लर्निंग फेस्टिवल किया जा रहा है। पंचायत के मध्य विद्यालय में लर्निंग फेस्टिवल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 164 बच्चों भाग लेंगे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन 114 बच्चों ने नामांकन करवाया। प्रधानाध्यापक जयराज पासवान ने कहा कि अभिभावकों से भी कहा कि हम अपने बच्चों को बेहतर बनने के लिए इस तरह बहुत सी गतिविधियां करवाएं, ताकि बच्चे का कौशल बढ़ पाएं। बच्चे 6 दिन अपने-अपने स्टूडियो में रहकर अपने कौशल को बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम में क्षमता लय के फैलो सिप स्नेहा कुमारी, आनंद गौतम, सलौनी कुमारी, सुजीता कुमारी, मधु कुमारी ने बच्चों को अलग-अलग स्टूडियों में बच्चों के कौशल बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अंतिम दिन बच्चों द्वारा इन सभी चीजों को अभिभावकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
