बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने बताया की कागज़ की बर्बादी को रोकने के लिए समस्तीपुर डीएम योगेंद्र सिंह ने बेहतर पहल की है। उन्होंने सभी अधिकारी के साथ बैठक कर उन्हें पेपर लेस रिपोर्टिंग करने की सलाह दी है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

धान की खेती के लिए तैयारियाँ किसानों ने शुरू कर दी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के साहिट पंचायत अंतर्गत सन्यासी टोल में चल रहे 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ में यज्ञशाला की परिक्रमा करने और पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भिड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं का सैलाव उमड़ पड़ता है। पूजा अर्चना और परिक्रमा करने के बाद श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर 51 देवी देवताओं की प्रतिमाओं का दर्शन और पूजन करते हैं। यज्ञशाला में 11 जोड़ी आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया जा रहा है। हवन करने वाले यजमान में रमण शंकर भारद्वाज -राधिका भारद्वाज, मुकेश गिरि -सोनी गिरि, दीपनारायण ठाकुर- भारती ठाकुर सहित 11 जोड़ी शामिल है। 15 विद्वान पुरोहित यज्ञ का अनुष्ठान विधि विधान पूर्वक संपन्न करा रहे हैं। पूजा अर्चना और परिक्रमा के बाद श्रद्धालु मेला घूमने, खेल तमाशा, झूला, ब्रेक डांस, रामलीला आदि देखने का आनंद ले रहे हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए यज्ञ समिति द्वारा श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए मेला परिसर में पंडाल और पर्याप्त पेय जल की व्यवस्था की गई है। यज्ञ का समापन 4 जून को होना है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के वाजिदपुर पंचायत में पंचायत भवन के जमीन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है, जिससे पंचायत भवन का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है । पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार ने बताया कि यह पंचायत भवन बरसों से जर्जर स्थिति में है, जिससे पंचायत का कार्य प्रभावित होता है । उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण के लिए अंचल अमीन के द्वारा सीमांकन करा कर मिट्टी करण किया जा रहा था, जिसे देवनन्दन चौरसिया, अमित कुमार एवं सुमित कुमार के द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए रोक दिया गया । मुखिया ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा जमीन पर अपना दावा प्रस्तुत किया जाता है, परन्तु उनके द्वारा कोई कागज़ नहीं दिखाई जाती है । उधर देवनंदन चौरसिया ने बताया कि यह हमारी पैतृक संपत्ति है, जिसे मेरे पूर्वज द्वारा ग्राम पंचायत को दान स्वरूप दिया गया था, इस जमीन पर न्यायालय ने मामला लंबित है । उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा मिट्टी करण कार्य को रोक दिया गया है तथा शनिवार को अंचलाधिकारी के समक्ष जमीन से संबंधित कागजात प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाएंगे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

विद्यापतिनगर शुक्रवार को मंडल कार्यसमिति बैठक बाजिदपुर बाजार स्थित शंकर कृष्णा विवाह भवन के हॉल पर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन रामाधार झा ने किया।मौके पर पूर्व विधायक प्रत्याशी रंजीत निर्गुणी, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह सहित अन्य ने सर्वप्रथम पंडित दीनदया उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम का गीत गाकर बैठक की शुरुआत हुई। पूर्व प्रत्याशी रंजीत निर्गुणी ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र में सरकार नरेंद्र भाई मोदी देश के प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना एक-एक कार्यकर्ता का कार्य है। एक-एक कार्यकर्ता ईमानदारी पूर्वक संगठन का कार्य करें। वहीं मंडल अध्यक्ष ने दूसरे दल को छोड़कर आए मुन्ना सिंह भारद्वाज, वैभव कुमार सिंह, शांतनु कुमार को भाजपा का सदस्यता ग्रहण करवाया। जिलाउपाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि एक-एक कार्यकर्ता तन मन से पार्टी के लिए कार्य करें आज पार्टी देश ही नहीं पूरे विश्व में प्रधानमंत्री का परचम लहरा रहा है। हर कार्यक्रम सभी कार्यक्रम की सूची बनाने से कार्यक्रम सफलतापूर्वक कार्य पूर्ण होता है और सभी कार्यकर्ता बूथ तक पहुंचकर घर घर जाकर मोदी जी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जनता को बताना है एवं समझाना है। साथ ही मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जयसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास कैसा चलाया जाएगा। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास योजनाओं पर विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में मौजूद सूर्यवेश्वर राय, कुंदन तिवारी, दिलीप कुमार गिरि, अविनाश भारद्वाज, राकेश झा, आमोद कुमार, कुणाल कश्यप, रंजीत साह, कैलाश राय, नरेश महतो, गोपाल ठाकुर, रधुनाथ सिंह, संतोष सिंह आदि उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के चम्पारण जिला से रतन शंकर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि विद्यापतिनगर प्रखंड के वाजिदपुर पंचायत के शनिचरा भुइंया स्थान से शेरपुर गंगासागर तक जाने वाली सड़क की हालत इन दिनों जर्जर हो चुकी है । बाया नदी पर बने चिनगिया बांध पर बनी यह सड़क एक बड़ी आबादी को प्रभावित करती है । यह सड़क आए दिन दुर्घटना को बुलावा दे रही हैं, सड़क के जगह-जगह टूट जाने के कारण आए दिन गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है, इस कारण लोग इस रास्ते से आने जाने से कतराते हैं । गौरतलब है कि हाजीपुर बछवारा मुख्य मार्ग बाजीतपुर के राजा चौक एवं शेरपुर के बीच छतिग्रस्त स्थिति में हैं, साथ ही इस सड़क को एनएच 122 (बी) में बदल दिया गया है जिसका निर्माण कार्य भी शुरू है, इस कारण अधिकांश छोटी गाड़ियां इसी रास्ते से होकर गुजरती है लेकिन जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों ने बताया कि कई वर्षों से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही है, परंतु सरकार का ध्यान अब तक इस और नहीं है जो चिंता का विषय है ।

बिहार राज्य के चम्पारण जिला से रतन शंकर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ बाजार स्थित कन्या मध्य विद्यालय के सामने की सड़क बरसों से जर्जर स्थिति में है, जिससे विद्यालय आने जाने वाले छात्राओं एवं शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, खासकर बरसात के मौसम में इस सड़क पर महीनों तक पानी जमा रहता है, जिस कारण अधिकांश बच्चे विद्यालय आने से कतराते हैं या फिर आते समय कई बार पानी में फिसलन होने के कारण गिर जाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित होती है । यह सड़क मऊ बाजार को चिनगिया बांध से जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं । सड़क पर पानी और बीच-बीच में गड्ढे होने की वजह से पैदल चलना भी मुहाल हो गया है, वहीं साइकिल एवं मोटरसाइकिल सवार आए दिन गड्ढों में फंसकर पानी में गिर जाया करते हैं । स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण तकरीबन 8 वर्ष पहले कराया गया था, जिसके बगल में नाला का भी निर्माण कराया गया है, परंतु जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यालय के समीप पानी इकट्ठा हो जाता है, जिससे विद्यालय आने जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।अब तक किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस ओर नहीं है, जो चिंता का विषय है ।

विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के सन्यासी टोल में गुरुवार को पटनदेवी महंत सह धार्मिक न्यायस बोर्ड के सदस्य महंत विजय शंकर गिरि एवं कामाख्या के महंत रमेशानंद जी महाराज ने श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसी के साथ 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ का धूमधाम से शुभारंभ हो गया। उद्घाटन के पूर्व यज्ञशाला में बाहर से आये पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि की आहुति देकर यज्ञ शुरू कराया। इसके पूर्व उद्घाटन में आये अतिथियों को यज्ञ समिति के संयोजक सतीश कुमार गिरि के द्वारा पुष्प माला, बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उद्घाटन के दौरान महंत विजय शंकर गिरि ने कहा कि धर्म के बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान है। धर्म से ही मानव जाति का मानसिक विकास होता है। यज्ञ से पाप का विनाश होता है। साथ ही शिक्षा व संस्कार का विकास होता है। वहीं कामाख्या के महंत रमेशानंद जी महाराज ने कहा कि यज्ञ हमारे संस्कृति के संवाहक है। इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने समाज की सुख- समृद्धि की कामना करते हुए आयोजकों को धन्यवाद दिया। ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए यज्ञ कमेटी बनायी गयी है। श्रद्धालुओं एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए मारुति सर्कस, तारा माची, मीना बाजार, नाव झूला, मौतकुंआ एवं अन्य झूले लगाए गए है। वहीं यज्ञ को लेकर आसपास के इलाको में भक्ति का माहौल है। इस मौके पर अध्यक्ष नवल किशोर गिरी, सचिव संजय कुमार ठाकुर, अशोक गिरि, मनोज गिरि, कैलाश पासवान, मनोरंजन कुमार, पंचानंद गिरि, प्रवीण कुमार गिरि, बबन गिरि, शुभम कुमार गिरि, राकेश गिरि, प्रमोद गिरि सहित कई लोग मौजूद थे।

जिला नियोजन पदाधिकारी,सुमित कुमार सिंह द्वारा सामान्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए शुरू की गई निःशुल्क लाइब्रेरी जिसमें मिलेगी सभी प्रकार की प्रतियोगी पुस्तकें। युवाओं को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए करना होगा सिर्फ NCS पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन और निःशुल्क जितनी चाहें पुस्तकें पढ़ सकते हैं साथ ही Wi-fi की असीमित सुविधाएँ भी उपलब्ध है। कार्यालय दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इसकी सुविधा ले सकते हैं। इससे एक तरफ जहाँ उन्हें पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने की सुविधा उपलब्ध हो रही है, वहीं दूसरी ओर निजी कंपनियों एवं विभिन्न सरकारी संस्थाओं द्वारा निकाली जा रही वैकेंसी की भी समय-समय पर जानकरी मिलती रहती है।मोहनपुर, होली मिशन हाईस्कूल के समीप स्थित जिला नियोजनालय के कैरियर इन्फार्मेशन सेन्टर में एक हजार से अधिक पुस्तकें उपलब्ध है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।