बिहार राज्य के चम्पारण जिला से रतन शंकर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ बाजार स्थित कन्या मध्य विद्यालय के सामने की सड़क बरसों से जर्जर स्थिति में है, जिससे विद्यालय आने जाने वाले छात्राओं एवं शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, खासकर बरसात के मौसम में इस सड़क पर महीनों तक पानी जमा रहता है, जिस कारण अधिकांश बच्चे विद्यालय आने से कतराते हैं या फिर आते समय कई बार पानी में फिसलन होने के कारण गिर जाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित होती है । यह सड़क मऊ बाजार को चिनगिया बांध से जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं । सड़क पर पानी और बीच-बीच में गड्ढे होने की वजह से पैदल चलना भी मुहाल हो गया है, वहीं साइकिल एवं मोटरसाइकिल सवार आए दिन गड्ढों में फंसकर पानी में गिर जाया करते हैं । स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण तकरीबन 8 वर्ष पहले कराया गया था, जिसके बगल में नाला का भी निर्माण कराया गया है, परंतु जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यालय के समीप पानी इकट्ठा हो जाता है, जिससे विद्यालय आने जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।अब तक किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस ओर नहीं है, जो चिंता का विषय है ।