विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के वाजिदपुर पंचायत में पंचायत भवन के जमीन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है, जिससे पंचायत भवन का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है । पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार ने बताया कि यह पंचायत भवन बरसों से जर्जर स्थिति में है, जिससे पंचायत का कार्य प्रभावित होता है । उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण के लिए अंचल अमीन के द्वारा सीमांकन करा कर मिट्टी करण किया जा रहा था, जिसे देवनन्दन चौरसिया, अमित कुमार एवं सुमित कुमार के द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए रोक दिया गया । मुखिया ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा जमीन पर अपना दावा प्रस्तुत किया जाता है, परन्तु उनके द्वारा कोई कागज़ नहीं दिखाई जाती है । उधर देवनंदन चौरसिया ने बताया कि यह हमारी पैतृक संपत्ति है, जिसे मेरे पूर्वज द्वारा ग्राम पंचायत को दान स्वरूप दिया गया था, इस जमीन पर न्यायालय ने मामला लंबित है । उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा मिट्टी करण कार्य को रोक दिया गया है तथा शनिवार को अंचलाधिकारी के समक्ष जमीन से संबंधित कागजात प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाएंगे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।