कल्याणपुर प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठहरा सिमरी में बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पूसा के तत्वाधान में विद्यालय स्तरीय तरंग: कला एवं खेल उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।जिसमें डायट के व्याख्याता सह संयोजक कुमार आदित्य द्वारा विजेता छात्र और छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने किया ।जिसमें कबड्डी ,वॉलीबॉल ,फुटबॉल ,खो- खो , लंबी कूद ,ऊंची कूद, 200 मीटर दौड़, शतरंज, योग शतरंज, कैरम, बैडमिंटन,गुलेल , चित्रकला आदि प्रतियोगिता हुआ। विजेता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर शैलेंद्र कुमार ,संजू कुमारी ,रामनरेश चौधरी, मधुबाला कुमारी,जयप्रकाश कुमार, अंकित कुमार, मो० एजाज आदि लोग मौजूद थे।

विद्यापतिनगर। प्रखंड के स्वर्गीय रणधीर वर्मा स्टेडियम, बढ़ौना में प्रखंडस्तरीय एकदिवसीय जनसुराज यूथ क्लब T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकदिवसीय मैच विद्यापतिनगर और सरायरंजन प्रखंड के बीच खेला गया

कल्याणपुर प्रखंड के बिरसिंहपुर पंचायत के +2 इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय प्रांगण में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 30 से अधिक लड़कियों ने 500 मीटर के दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के अध्यक्ष सुमित कुमार व संचालन कल्याणपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी प्रधानाध्यापक रामबली पासवान मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकृति कुमारी ,द्वितीय स्थान सिमरन प्रिया ,तृतीय स्थान पुष्पांजलि कुमारी ने हासिल किया। मुख्य अतिथियों और शिक्षकों के द्वारा विजेता को कप, टोपी टी-शर्ट, सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र कुमार, रूबी कुमारी रश्मि, रमणजी वर्मा, मो० मोइनुद्दीन ,रमेश कुमार पासवान, किरण कुमारी विजेता ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान मो० एजाज ने बताया कि युवतीयो को अपने लक्ष्य पर दृढ़ विश्वास और मेहनत के साथ सफलता हासिल करने के लिए जागरूकता किया गया।साथ ही प्रतियोगिता में शामिल युवतियों का हौसला अफजाई किया गया।

विद्यापतिनगर। महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देश के आलोक में बुधवार को प्रखंड में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत मिर्जापुर खेल मैदान में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल इत्यादि का आयोजन प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ धनेशपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं मध्य विद्यालय बढ़ौना के छात्रों के साथ किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेताओं को कप देकर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापक जयराज पासवान ने बताया गया कि महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा बेटियों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं जिला प्रशासन के सौजन्य से संचालित किए जा रहे हैं, जिसके माध्यम से छात्राओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं सशक्तिकरण का ध्यान रखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में छात्राओं को विस्तृत रूप से बताया गया। इस कार्यक्रम में बीपीएम शहमद, लेखपाल अंगेश कुमार, ऋतु मौर्या, विनोद कुमार, कुमारी वंदना यादव, खुशबू कुमारी, उपस्थित थीं।

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में 'बचपन मनाओ-बढ़ते जाओ' कार्यक्रम सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में दबाएं नंबर 3.

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मालीनगर खेल मैदान में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद के अंतिम दिन कबड्डी ,फुटबॉल और रस्सी खींच का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में महादेव युवा मंडल,फुटबॉल में मालीनगर व रस्सी खींचने में पूसा की टीम विजेता बनी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय कृष्णदेव उच्च विद्यालय मालीनगर के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार के द्वारा मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रोशन कुमार मौजूद थे।कार्यक्रम का नेतृत्व कल्याणपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज़ ने किया।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मालीनगर खेल मैदान में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद का शुभारंभ किया गया। जिसमें पहले दिन 100 और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रवि कुमार, द्वितीय स्थान शिवम झा, तृतीय स्थान नीरज कुमार और 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान बबलू कुमार, दूसरा स्थान सन्नी कुमार ,तृतीय स्थान फैजुर रहमान विजेता घोषित हुआ। शिक्षक जयप्रकाश कुमार ने मेडल और मोमेंट देकर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया ।कार्यक्रम की नेतृत्व कल्याणपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज़ ने किया। युवा शक्ति क्लब की उपाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से गांव स्तर के प्रति भाग खिलाड़ियों को निकालने के लिए खेल का आयोजन किया जाता है शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है। इसके लिए खेल को अपना जीवन में अपनाना अनिवार्य है। मौके पर एकता युवा मंडल के सचिव राजा कुमार, सदस्य मो० आफताब, अंकुश कुमार आदि लोग मौजूद थे।

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में 'बचपन मनाओ-बढ़ते जाओ' कार्यक्रम सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में दबाएं नंबर 3.

विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के गढ़सिसई पंचवटी चौक स्थित दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता (वॉलीबॉल) का संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहराज्य मंत्री सह सांसद नित्यानंद राय ने उजियारपुर विधानसभा में हुई खेल प्रतियोगिता विजेताओं को ट्राफी, प्रदान कर सम्मानित किया। शनिवार को आयोजित हुए समापन समारोह में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने कहा कि युवा खिलाड़ी खेल के माध्यम से बेहतर भविष्य भी बना सकते हैं। उसके लिए उनको चयनित स्पर्धा में निरंतर अभ्यास कर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। खेल मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने, और जीतने की क्षमता प्रदान करता है। वॉलीबॉल फाइनल कैच केवटा एवं भुसारी के बीच खेला गया। जिसमें केवटा टीम ने भूसारी की टीम को पांच सेटो के मैच में 25-17, 22-25, 25-16, 15-25 एवं 15-13 के अंतर से हराकर केवटा की टीम विजेता रही वही भुसारी की टीम को उप विजेता घोषित किया गया। विजेता व उप विजेता टीम को केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के द्वारा कप प्रदान किया गया। मौके पर पूर्व विधायक शील कुमार राय, जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मंडल प्रभारी अनिल सिंह, वि.विस्तारक बिरजू मल्लिक, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल, अभिनाश भारद्वाज, गोपाल ठाकुर, राजू सिंह नरेश महतो सहित उपस्थित खेल प्रेमियों ने भी खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सिसई पंचवटी चौक स्थित वॉलीबॉल मैदान में दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि गृहराज्यमंत्री सह उजियापुर सांसद नित्यानंद राय ने संस्थापक स्व. पवन कुमार चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।