कल्याणपुर प्रखंड के बिरसिंहपुर पंचायत के +2 इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय प्रांगण में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 30 से अधिक लड़कियों ने 500 मीटर के दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के अध्यक्ष सुमित कुमार व संचालन कल्याणपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी प्रधानाध्यापक रामबली पासवान मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकृति कुमारी ,द्वितीय स्थान सिमरन प्रिया ,तृतीय स्थान पुष्पांजलि कुमारी ने हासिल किया। मुख्य अतिथियों और शिक्षकों के द्वारा विजेता को कप, टोपी टी-शर्ट, सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र कुमार, रूबी कुमारी रश्मि, रमणजी वर्मा, मो० मोइनुद्दीन ,रमेश कुमार पासवान, किरण कुमारी विजेता ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान मो० एजाज ने बताया कि युवतीयो को अपने लक्ष्य पर दृढ़ विश्वास और मेहनत के साथ सफलता हासिल करने के लिए जागरूकता किया गया।साथ ही प्रतियोगिता में शामिल युवतियों का हौसला अफजाई किया गया।