विद्यापतिनगर । प्रखंड के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 03 मई से 17 मई के बीच चल रहे 11वीं की परीक्षा के तहत आज हिन्दी विषय की परीक्षा ली गई । प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर दक्षिण में इंटरमीडिएट (11वीं) की आंतरिक परीक्षा के तहत मंगलवार को हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई । इस परीक्षा में सभी संकाय के छात्र शामिल हुए । मंगलवार को आयोजित परीक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अमित भूषण ने बताया कि भाषा विषय के तहत हिन्दी की परीक्षा आज ली गई है, हिन्दी तीनों संकाय विज्ञान, कला एवं वाणिज्य के छात्रों के लिए कंपलसरी सब्जेक्ट के रूप में पढ़ा जाता है, इसीलिए आज सर्वाधिक छात्रों ने परीक्षा दी है । उन्होंने कहा कि विद्यालय में चल रही परीक्षा पूर्णतः कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराई जा रही है, परीक्षा से पूर्व सभी छात्रों से उसके मोबाइल फोन एवं अन्य सामाग्री जमा करा ली जाती है । उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय जिले का अनुकरणीय विद्यालय हैं, इसी कारण हम सबके प्रयास से इस विद्यालय की शैक्षिक दशा बेहतर हुई है तथा हमें उम्मीद है कि वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में हमारा विद्यालय जिला एवं राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेगा ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।