विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पंचायत के वार्ड-6 भुईया स्थान में कुल 6 आगजनी से पीड़ित परिजनों से बिहार सरकार के वित्त वाणिज्य एवं कर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी ने राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त 19 हजार रूपये का चेक प्रति पीड़ित परिवार के बीच वितरण किया। साथ ही आगजनी स्थल का जायजा लेते हुए मौजूद प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। आगलगी की घटना पर दुःख जातते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखदायक है। मैं पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। जहां तक हो सकें मैं हरसंभव प्रयासरत रहूंगी। वहीं मंत्री विजय चौधरी ने बीडीओ को प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही पीड़ितो के पक्के मकान हेतु सर्वेक्षण करवाकर प्रधानमंत्री आवास योजना मुहैया करवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से सीओ अजय कुमार, जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सूर्यवेश्वर राय, देवेन्द्र महतो, विजय कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।