विद्यापतिनगर। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाजिदपुर में वर्ग 5 वी कक्षा में पढ़ रहे छात्रों के ऊपर विद्यालय के भवन के ऊपरी हिस्से वाले बीम जो की पहले से हि जर्जर स्थिति में था। जो की अचानक उसके कुछ हिस्से टूटकर ऊपर से गिरा , जिससे विद्यालय में पढ़ रहे वर्ग 5 वीं के तीन छात्र प्रिंस कुमार पिता धनेश्वर महतो, अभिनय कुमार पिता राजेश पासवान, शिवम कुमार पिता छोटू साह बुरी तरह से जख्मी हो गया। वही जख्मी हालत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य चंदा प्रियदर्शनी ने तीनों बच्चो के अभिभावक को सूचना देकर प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया वहीं विद्यालय की जर्जर स्थिति के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका चंदा प्रियदर्शनी ने कहा कि इससे पहले भी 2 वर्ष पूर्व विद्यालय के छत टूटने के कारण विद्यालय के ही मध्यान भोजन बनाने वाली रसोईया जख्मी हुई थी, जिसको लेकर हमने कई बार शिक्षा विभाग के संबंधित कनीय अभियंता को इसके बारे में जानकारी भी दी थी। लेकिन स्थिति आज तक जस की तस है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने यह भी बताया कि इस विद्यालय के भवन का आधार बहुत ही कमजोर है और इस पर दो मंजिल मकान निर्माण करा दिया गया हैं। छत की स्थिति इतनी जर्जर है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शबनम कुमारी ने बताया कि इस घटना के बारे में हमें जानकारी हुई। इस घटना को सुनकर मैं आहत हूं , इस घटना के बाद मैं विभाग के वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखकर सूचना दुगी की विद्यालय की मरम्मत या जर्जर स्थिति से बाहर निकलने का कोई रास्ता निकाला जाए ताकि विद्यालय में इस तरह की कोई घटना - दुर्घटना ना हो।
विद्यापतिनगर । पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर-बछवारा रेलखंड पर विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के समीप गुमटी संख्या 9बी के समीप पाटलिपुत्र से बरौनी जा रही सवारी गाड़ी तकनीकी खराबी के कारण विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही आउटर पर काफी देर तक खड़ी रही, जिस कारण ट्रेन में यात्रा कर रहे सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पाटलिपुत्रा से बरौनी जा रही सवारी गाड़ी दोपहर करीब 12 बजे विद्यापतिधाम स्टेशन पहुंचने वाली थी, लेकिन अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रेन को आउटर पर ही खड़ा करना पड़ा, जिस कारण सैकड़ों यात्रियों को अपने सामानों के साथ ट्रेन से उतर कर रेल पटरी होते हुए सड़क पर आना पड़ा। दूसरी ओर लंबी यात्रा के लिए निकले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा । ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि 15 से 20 मिनट तक इंतजार करने के बाद पता चला कि गाड़ी आगे तक नहीं जा पाएगी, जिस कारण हम लोगों को ट्रेन से उतर कर अब सड़क मार्ग से यात्रा करना पड़ रहा है। वहीं गुमटी संख्या 9बी पर यात्रियों एवं सामान ढोने के लिए ई रिक्शा एवं टेम्पु की लम्बी कतार लग गई।
विद्यापतिनगर पंचायती राज पदाधिकारी सह सचिव प्रखंड शिक्षक नियोजन ईकाई विद्यापतिनगर के द्वारा शनिवार को एक पत्र जारी कर छात्र हित को ध्यान में रखते हुए प्रखंड के चांद कुंवर टोल बढ़ौना में पदस्थापित प्रभारी प्रधानाध्यापिका राम माला कुमारी का प्रति नियोजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ बांध किनारे में कर दिया गया है, परन्तु सोमवार को शिक्षिका द्वारा नए विद्यालय में योगदान नहीं दिया गया। इस बाबत प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि चांद कुंवर टोल बढ़ौना में पदस्थापित प्रखंड शिक्षिका राममाला कुमारी की कार्यविधि को देखते हुए उन्हें प्रतिनियोजित कर दिया गया है तथा उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पत्र निर्गत होते ही नए विद्यालय में योगदान कर विभाग को सूचित करें। इधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ बांध किनारे में पदस्थापित प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद अशरफ अली ने बताया कि मुझे विभाग द्वारा इससे से संबंधित कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है और न ही सोमवार को मेरे विद्यालय में किसी शिक्षिका ने योगदान किया है। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शबनम कुमारी ने कहा है कि यदि शिक्षिका द्वारा विद्यालय में योगदान नहीं किया जाता है तो ऐसी परिस्थिति में उक्त शिक्षिका पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विद्यापतिनगर । प्रखंड अंतर्गत संचालित सभी माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से 9वीं तथा 10वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सावधिक परीक्षा शुरू हुई, इस के तहत पहले दिन सोमवार को छात्रों ने भाषा विषय के तहत अंग्रेजी तथा हिन्दी की परीक्षा में भाग लिया। सावधिक परीक्षा को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर दक्षिण के अलावा विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर उत्तर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ौना, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शेरपुर, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजार, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बालकृष्ण पुर मड़वा, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर सहित अन्य माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार को विशेष चहल-पहल देखी गई। सभी विद्यालयों में सावधिक परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है। कुछ उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आज से सिर्फ 10वीं की परीक्षा शुरू हुई है, जबकि अधिकांश विद्यालयों में प्रथम पाली में 9वीं तथा दूसरी पाली में 10वीं कक्षा की परीक्षा ली जा रही है। विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर दक्षिण के प्रभारी प्रधानाचार्य अमित भूषण ने बताया कि सोमवार को सावधिक परीक्षा शुरू हुई है, जिसके तहत पहले दिन 10वीं के छात्रों की परीक्षा ली गई है। उन्होंने बताया कि पहली पाली में अंग्रेजी तथा दूसरी पाली में हिन्दी व उर्दू की परीक्षा ली गई है, मंगलवार को संस्कृत एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 10 वीं की परीक्षा 24 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगी तथा 27 जुलाई से 9वीं की परीक्षा शुरू होगी।
विद्यापतिनगर गर्भवती महिला और बच्चों को नियमित टीकाकरण से आच्छादित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। नियमित टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रखंड में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान की शुरुआत की जाएगी। मिशन इंद्रधनुष को लेकर बीआरसी सभागार में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मयंक मुकुंद ने की। बैठक में मिशन इंद्रधनुष की सफलता को लेकर चर्चा के दौरान बीएचएम मयंक मुकुंद ने बताया कि आशा के हड़ताल में रहने से सर्वेक्षण का काम बाधित होगा। इसलिए आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से सर्वेक्षण कराया जाएगा। बीएचएम ने बताया कि पूर्व में इंद्रधनुष के तहत दो वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाता था। सर्वेक्षण तथा लाभुकों के विवरणी का डाटा इंट्री को लेकर एएनएम तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस दौरान आगामी 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चलने वाले मिशन इंद्रधनुष को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी जगहों पर टीकाकरण पर जोर दिया गया।सेविका सर्वेक्षण का कार्य घर-घर जाकर करेंगी। पहला लेफ्टआउट जिन बच्चों को एक भी टीका नहीं लगा है व दूसरा ड्राप आउट, इसमें ऐसे बच्चे शामिल किए गए जिन्होंने एक या दो टीके लगवाने के बाद बीच में अन्य टीके नहीं लगवाए। उन्होंने बताया कि इंद्रधनुष के सात रंगों को प्रदर्शित करने वाले इस मिशन का उद्देश्य है कि सभी बच्चों का टीकाकरण करना है जिन्हें टीके नहीं लगे हैं। मौके पर दिलीप कुमार सिंह, कंचन कुमारी, शिप्रा कुमारी, पार्वती कुमारी, के अलावा सेविका मंजू कुमारी, सुधा कुमारी, भारती कुमारी, शारदा कुमारी, पिंकी कुमारी, बबिता कुमारी, उषा कुमारी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थी।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के सुभानीपुर मोड़ से विद्यापतिधाम स्टेशन रोड को जोड़ने वाली सड़क की स्थिती दयनीय है। सड़क पर गड्ढों का अंबार है। वाहन चलाने की बात तो दूर, इस पर पैदल चलना भी मुश्किल भरा काम है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोग जान जोखिम में डालकर आना-जाना करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सड़क की ऐसी स्थिति है। ऊपर से बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड में विभागीय उदासीनता एवं संवेदक की मनमानी के बीच गढ़सिसई पंचायत के वार्ड 5 में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन अनियमितता का शिकार हो गया है। जहां संवेदक के द्वारा भवन निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया और भवन निर्माण कार्य में काफी अनियमितता बरती जा रही है। इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। भवन की नींव की खुदाई कम की है। इसमें बिना घुटाई के ही मिट्टी कंकर पत्थर डालकर उस पर खड़ी ईंटें लगा दी। निर्माण में बारह एक का मसाला लगाया जा रहा है। ईंटें इतनी घटिया है जो हाथ में लेते ही टूट जाती हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर। प्रखंड स्थित पंचायत समिति सभागार में रविवार को मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी उदयकांत मिश्र एवं थानाध्यक्ष फिरोज आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई।वही बैठक की संचालन जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना लाइसेंस ताजिया जुलूस निकाले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति व्यवस्था में खलल उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही डीजे व अस्त्र शस्त्र प्रदर्शन प्रतिबंधित हैं। अगर डीजे बजाई जाती हैं तो लाइसेंस धारक के विरुद्ध होगी कार्रवाई। वही उन्होंने थाना क्षेत्र के आये हुए जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ नागरिकों से मुहर्रम पर्व को शांति व सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर। प्रखंड स्थित बालेश्वर स्थान (विद्यापतिधाम) मंदिर में रविवार को मलमास को ले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रह रही है। सावन महीने में मलमास के रहने पर लोग विशेष कर उगनामहादेव शिव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक को लेकर पहुंच रहे हैं। प्रसिद्ध भक्त और भगवान की नगरी में जलाभिषेक के बाद लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसके साथ ही मंदिरों में कीर्तन व महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में विद्यापतिधाम मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से भी लोग दर्शन व जलाभिषेक को पहुंच रहे हैं। पंडा रामपुकार गिरि ने बताया कि इस मास में पुजा-पाठ, जप व तप का विशेष लाभ प्राप्त होता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बढ़ौना पंचायत के चतरा गांव निवासी रणविजय सिंह के पुत्र रितिक कुमार ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा द्वारा आयोजित पॉलिटेक्निक (अभियंत्रण) प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार तथा पंचायत के लोगों को गौरवान्वित किया है। रितिक ने इस परीक्षा में अनारक्षित श्रेणी में 243वां तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 19वां स्थान प्राप्त किया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
