विद्यापतिनगर। प्रखंड स्थित पंचायत समिति सभागार में रविवार को मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी उदयकांत मिश्र एवं थानाध्यक्ष फिरोज आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई।वही बैठक की संचालन जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना लाइसेंस ताजिया जुलूस निकाले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति व्यवस्था में खलल उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही डीजे व अस्त्र शस्त्र प्रदर्शन प्रतिबंधित हैं। अगर डीजे बजाई जाती हैं तो लाइसेंस धारक के विरुद्ध होगी कार्रवाई। वही उन्होंने थाना क्षेत्र के आये हुए जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ नागरिकों से मुहर्रम पर्व को शांति व सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
