विद्यापतिनगर पंचायती राज पदाधिकारी सह सचिव प्रखंड शिक्षक नियोजन ईकाई विद्यापतिनगर के द्वारा शनिवार को एक पत्र जारी कर छात्र हित को ध्यान में रखते हुए प्रखंड के चांद कुंवर टोल बढ़ौना में पदस्थापित प्रभारी प्रधानाध्यापिका राम माला कुमारी का प्रति नियोजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ बांध किनारे में कर दिया गया है, परन्तु सोमवार को शिक्षिका द्वारा नए विद्यालय में योगदान नहीं दिया गया। इस बाबत प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि चांद कुंवर टोल बढ़ौना में पदस्थापित प्रखंड शिक्षिका राममाला कुमारी की कार्यविधि को देखते हुए उन्हें प्रतिनियोजित कर दिया गया है तथा उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पत्र निर्गत होते ही नए विद्यालय में योगदान कर विभाग को सूचित करें। इधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ बांध किनारे में पदस्थापित प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद अशरफ अली ने बताया कि मुझे विभाग द्वारा इससे से संबंधित कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है और न ही सोमवार को मेरे विद्यालय में किसी शिक्षिका ने योगदान किया है। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शबनम कुमारी ने कहा है कि यदि शिक्षिका द्वारा विद्यालय में योगदान नहीं किया जाता है तो ऐसी परिस्थिति में उक्त शिक्षिका पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।