विद्यापतिनगर। प्रखंड स्थित बालेश्वर स्थान (विद्यापतिधाम) मंदिर में रविवार को मलमास को ले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रह रही है। सावन महीने में मलमास के रहने पर लोग विशेष कर उगनामहादेव शिव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक को लेकर पहुंच रहे हैं। प्रसिद्ध भक्त और भगवान की नगरी में जलाभिषेक के बाद लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसके साथ ही मंदिरों में कीर्तन व महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में विद्यापतिधाम मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से भी लोग दर्शन व जलाभिषेक को पहुंच रहे हैं। पंडा रामपुकार गिरि ने बताया कि इस मास में पुजा-पाठ, जप व तप का विशेष लाभ प्राप्त होता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।