विद्यापतिनगर। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाजिदपुर में वर्ग 5 वी कक्षा में पढ़ रहे छात्रों के ऊपर विद्यालय के भवन के ऊपरी हिस्से वाले बीम जो की पहले से हि जर्जर स्थिति में था। जो की अचानक उसके कुछ हिस्से टूटकर ऊपर से गिरा , जिससे विद्यालय में पढ़ रहे वर्ग 5 वीं के तीन छात्र प्रिंस कुमार पिता धनेश्वर महतो, अभिनय कुमार पिता राजेश पासवान, शिवम कुमार पिता छोटू साह बुरी तरह से जख्मी हो गया। वही जख्मी हालत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य चंदा प्रियदर्शनी ने तीनों बच्चो के अभिभावक को सूचना देकर प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया वहीं विद्यालय की जर्जर स्थिति के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका चंदा प्रियदर्शनी ने कहा कि इससे पहले भी 2 वर्ष पूर्व विद्यालय के छत टूटने के कारण विद्यालय के ही मध्यान भोजन बनाने वाली रसोईया जख्मी हुई थी, जिसको लेकर हमने कई बार शिक्षा विभाग के संबंधित कनीय अभियंता को इसके बारे में जानकारी भी दी थी। लेकिन स्थिति आज तक जस की तस है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने यह भी बताया कि इस विद्यालय के भवन का आधार बहुत ही कमजोर है और इस पर दो मंजिल मकान निर्माण करा दिया गया हैं। छत की स्थिति इतनी जर्जर है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शबनम कुमारी ने बताया कि इस घटना के बारे में हमें जानकारी हुई। इस घटना को सुनकर मैं आहत हूं , इस घटना के बाद मैं विभाग के वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखकर सूचना दुगी की विद्यालय की मरम्मत या जर्जर स्थिति से बाहर निकलने का कोई रास्ता निकाला जाए ताकि विद्यालय में इस तरह की कोई घटना - दुर्घटना ना हो।