विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी अमित कुमार के अलावा सभी पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से जुड़े कर्मी उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर थाना अंतर्गत विद्यापतिधाम सन्यासी टोल में नहाने के लिए मोटर का तार स्वीच में लगाते ही महिला की करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन किसी तरह से दौड़ रही करंट वाले तार को हटाकर महिला को जैसे ही अस्पताल लिए जा रहे थे, वैसे ही उसकी मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर बता रहे हैं कि विद्यापतिनगर प्रखंड में पानी की चाह में आकाश को निहारते की की ललचाई नजरें अब पथराने लगी है। वजह नहर व नदी को सुख जाने के कारण तो कहीं कहीं नहर व नदी के पेट में पानी का सिमट कर रह जाना जिसके चलते किसानों के खेती का कार्य बूरी तरह से चौपट होता दिखाई देने लगा है। वहीं यहां बता दें कि नहर से सटे खेतों के किसान मजबूरी में महंगाई का दंस झेल महंगे डीजल का प्रयोग करते हुए अपने व्यक्तिगत पंपिंग सेट द्वारा बोरिंग से से पानी निकाल कर खेतों में लेव लगाकर धान की रोपाई का कार्य करते देखे गए। गौरतलब हो कि कहीं कहीं पानी के अभाव में रोपी गई धान की पूंजी झूलसने लगी है।जिसे देख किसानों की चिंताएं व मुश्किलें बढ़ गई है। जिससे किसानों की आर्थिक समस्या भी जटील हो गई है। खेतो में कार्य कर रहे किसानों ने बताया कि खेती इस बार सही से नहीं हुई तो साहुकार के कर्ज तले दब जाएंगे और मजबूरन आत्मदाह करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार बताते चलें कि जहां नहर के पानी की सुलभता के कारण किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई देती थी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर बता रहे हैं कि विद्यापतिनगर आकर्षक ताजिया के साथ मोहर्रम कमेटियों द्वारा विशाल जुलूस निकाला गया। लाठी व पारंपरिक हथियार के साथ जुलूस में शामिल लोगों ने करतब दिखाया। करतब देखने को सड़क किनारे व विभिन्न चौक चौराहों पर लोगों की भीड़ लगी रही। मोहर्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। राजस्व अधिकारी वागीशा प्रियदर्शी व थानाध्यक्ष फिरोज आलम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वयं मुस्तैद दिखे। विभिन्न गांव-मुहल्लों से निकला ताजिया जुलूस चौक चौराहे तक पहुंच रहा हैं। ताजिया जुलूस एक साथ प्रखंड के विभिन्न मार्गों का निर्धारित रूट चार्ट पर भ्रमण शुरू हो गया हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर बता रहे हैं कि विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सीसई गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शुक्रवार की सुबह दहेज हत्या मामले में आरोपित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले का मुख्य आरोपित कन्हैया कुमार दास ने पुलिस के डर से थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र के हरपुर रेवाड़ी गांव निवासी चन्द्र बली दास की पुत्री पूजा कुमारी की शादी हिन्दू रीति रिवाज से 2015 में थाना क्षेत्र के गढ़सीसई निवासी नारायण दास के पुत्र कन्हैया कुमार दास के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहित को ससुराल वालों के द्वारा दहेज़ के लिए प्रतिदिन प्रताड़ित किया जा रहा था तथा व्यवसाय करने के लिए पांच लाख रुपए की मांग की जा रही थी। दहेज नहीं लाने के कारण बीते 13 मई को ससुराल बालों ने पूजा की हत्या कर लाश को गायब कर दिया था। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर बता रहे हैं कि विद्यापतिनगर मुहर्रम पर्व में व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान थानाध्यक्ष फिरोज आलम सहित काफी संख्या में पुलिस बल प्रखंड के हर चौक-चौराहों से गुजरा। फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर विद्यापतिधाम स्मारक चौक, मऊ बाजार मौलवी चौक, लहरियां चौक, मड़वा गोपालपुर, बाजिदपुर, पुल चौक, खनुआ, बढ़ौना, कांचा, सिमरी, गढ़सिसई, कलिमिनगर सहित कई इलाकों में घूमा। मुस्लिम समुदाय के लोगों से सामाजिक सौहार्द्र और आपसी भाई-चारा के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
विद्यापतिनगर । एक ओर जहां आज अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निजी विद्यालयों की रूख कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र में एक ऐसा विद्यालय भी है जो अपनी शैक्षिक गतिविधियों और बेहतर अनुशासन के लिए हमेशा चर्चा में बना रहता है । यह विद्यालय किसी निजी विद्यालय में कमतर नहीं है, यहां स्मार्ट क्लास में पढ़ कर बच्चे बन रहे हैं स्मार्ट । प्रखंड के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत में स्थित कन्या मध्य विद्यालय अपने कार्यकलापों के जरिए एक नई मिसाल पेश कर रहा है । यहां की पठन-पाठन की व्यवस्था और शैक्षणिक माहौल देख कर अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला इस विद्यालय में करवाते हैं । स्थानीय लोगों ने बताया कि यह विद्यालय सीमित संसाधनों में ही बच्चे को निजी विद्यालयों की तरह विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा रही है । विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी ने बताया कि इस विद्यालय में वर्ग 1-8 तक की पढ़ाई होती है, इस विद्यालय में 425 बच्चे नामांकित है, इनमें प्रतिदिन 60-70 प्रतिशत बच्चे उपस्थित रहते हैं । उन्होंने बताया कि विद्यालय में 9 शिक्षक कार्यरत हैं । विद्यालय में पठन-पाठन को बेहतर करने तथा छात्राओं को विद्यालय आने के प्रति आकर्षित करने के लिए प्रतिदिन स्मार्ट क्लास का भी आयोजन किया जाता है । उन्होंने बताया कि प्रखंड का यह पहला मध्य विद्यालय है जहां स्मार्ट क्लास के द्वारा बच्चों को स्मार्ट शिक्षा दी जाती है। मौके पर प्रीति कुमारी, सरिता मिथिलेश, कुषाण आनन्द, पिंकी कुमारी, रीता कुमारी, अंजना सिंह, शांति कुमारी एवं दीपक कुमार मौजूद थे।
विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 में चिनगीया बांध से बाया नदी तक जाने वाली सड़क बनने की प्रतीक्षा लोगों द्वारा बरसों से की जा रही है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता एवं भूमि विवाद के कारण आज तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 10 में चिनगिया बांध एवं अजीतपुर घाट को जोड़ती है। इस सड़क से होकर प्रत्येक दिन सैकड़ों लोग अपनी रोजमर्रा के लिए आते-जाते हैं। बरसात के मौसम में इस सड़क की स्थिति नारकीय हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाया नदी के अजितपुर घाट पर शादी विवाह से लेकर छठ के समय हजारों लोग धार्मिक अनुष्ठान के लिए इसी रास्ते से होकर गुजरने है, परन्तु सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने की वजह से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं दूसरी ओर लोगों को मऊ बाजार आने के लिए भी इसी रास्ते का प्रयोग करना पड़ता है।
विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र में होकर गुजरने वाली महनार-मुरली टोल एन एच 122बी के निर्माण कार्य शुरू होने से एक ओर जहां आम जनों में हर्ष व्याप्त है, वहीं दूसरी ओर सड़क के किनारे बने लोगों के घर और दुकानों को निर्माण एजेंसियों द्वारा तोड़कर खाली कराया था रात है, इससे संबंधित लोगों के बीच मायूसी छा गई है। इस बाबत हरपुर बोचहा एवं खनुआ में सड़क के किनारे बने कई दुकानों को तोड़ कर हंटाया गया है, वहीं कई लोगों द्वारा सड़क की जमीन का अतिक्रमण कर उसका उपयोग लम्बे समय से निजी लाभ के लिए किया जा रहा था, उसे भी निर्माण एजेंसियों द्वारा खाली कराने का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क बनने से मन में बेहद खुशी है, परंतु जिन की दुकान सड़क के किनारे होने के कारण हटाई गई है, उनके सामने बेरोजगारी की समस्या मंडराने लगे हैं। लोगों की माने तो बजरंगी चौक से हरपुर बोचहा तक कई चौक चौराहे हैं जहां पर लंबे समय से लोगों द्वारा अपनी दुकानें लगाई गई थी तथा उनसे उन का भरण पोषण होता था, परंतु अब उनके सामने आजीविका की भी समस्या खड़ी हो रही है।
