विद्यापतिनगर। बरसात को लेकर मौसम में बदलाव की वजह से उमस भरी गर्मी लोगों को बीमार करने लगी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डायरिया के साथ बुखार, पेट में दर्द और बेचैनी से शिकार लोग पहुंच रहें है। इसके अलावा आंखों व त्वचा से संबंधी बीमारियों के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक दवाई से अधिक खानपान में सावधानी की बरतने की सलाह दे रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 3 में अवस्थित जल मिनार की साफ सफाई कर रहे एक मजदूर की मौत गुरूवार की सुबह विद्युत स्पर्शाघात से हो गई। मजदूर की पहचान मऊ धनेशपुर उतर पंचायत के वार्ड संख्या दस निवासी स्व. फतिंग पंडित के पुत्र दिलीप पंडित (55) के रूप में हुई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर बिहार पृथ्वी दिवस पर प्रखंड भर में जगह-जगह समारोह आयोजित कर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों ने पौधा रोपण कर जल जीवन हरियाली एवं पृथ्वी की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने का संकल्प लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश और तेज हवा के कारण बुधवार की सुबह कई जगह पेड़ गिर जाने के कारण यातायात आएवं विद्युत व्यवस्था बाधित रही, जिससे आम लोगों कों परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रखंड क्षेत्र के महनार-मुरली टोल मुख्य पथ पर मड़वा ढाला के समीप बुधवार की अहले सुन्नत तेज हवाओं के कारण एक गोल्ड मोहर का वृक्ष उखड़ कर सड़क पर आ गिरा, जिससे एक ओर जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई, वहीं दूसरी ओर विद्युत सप्लाई भी कई घंटों तक प्रभावित रही। वहीं शेरपुर में भी दो स्थानों पर पेड़ गिरने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विद्यापतिनगर सिवान में आयोजित राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप में विद्यापति एकलव्य सेंटर समस्तीपुर की टीम 1-0 से खगड़िया को क्वाटर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, उक्त बात की जानकारी एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक जुली कुमारी ने दिया, बताते चलें कि फस्ट हाफ के मैच 5 वें मिनट में समस्तीपुर की ओर से मनीषा कुमारी ने एक गोल किया, जो मैच के अंतिम छन तक बरकरार रहा, टीम के सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर जिला खेल पदाधिकारी आकाश कुमार ने बधाई देते हुए खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गंगा के जलस्तर में अचानक तेजी से वृद्धि के कारण दियारा क्षेत्र में लगी मक्का सहित मवेशियों के लिए लगाए गए चारा के खेतों में बाढ़ पानी का प्रवेश करने लगा है। इससे किसानों और मवेशी पालकों में बेचैनी बढ़ गई है। किसान आर्थिक नुकसान को लेकर चिंतित होने लगे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड कार्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी ने की। संचालन जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व की भांति हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम में मलमास के तीसरे सोमवार को भोले के भक्तों को जोश देखते ही बनता था। बड़ी संख्या में भोले के भक्त मंदिर में पहुंचे। सोमवार को बारिश ने और भक्तों के लिए और भी खुशी ला दी। सावन के पाँचवा सोमवार को श्रद्वालुओं की जुटी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस के भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके अलावा मंदिरों के भीतर भी सादे लिबास में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल बालिका प्रतियोगिता (2023-24) अंडर 17 का आयोजन सिवान जिला में आज से होगा। टूर्नामेंट का आयोजन 9 अगस्त तक प्रस्तावित है। इस प्रतियोगिता में जिले से खेल टीम आयुवर्ग 17 बालिका को खेल कार्यालय से खेल कीट प्रदान कर शुभकामनाओं के साथ रविवार को सिवान के लिए रवाना किया गया। जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने अपने प्रेषित संदेश में खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर थाना में जनता दरबार का आयोजन राजस्व पदाधिकारी वागीशा प्रियदर्शी व थानाध्यक्ष फिरोज आलम के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। जिसमें भूमि से संबंधित आधा दर्जन से अधिक मामले का आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया। जिसमें चार मामले का निष्पादन किया गया और द्वितीय पक्ष के शिविर में नहीं पहुंचने पर नोटिस जारी किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
