विद्यापतिनगर प्रखंड कार्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी ने की। संचालन जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व की भांति हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
