विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के साहिट पंचायत अंतर्गत बजरंगी चौक निवासी रवीन्द्र पासवान के घर पर शनिवार की रात चार की संख्या में आए युवकों द्वारा गाली-गलौज करने तथा बिरोध करने पर मारपीट कर सर फोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन देकर चार युवकों को आरोपित किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय के महा कवि विद्यापति का स्मारक चौक पर ऑटो और ई रिक्शा के पार्किंग से जाम लगा रहता है। जिससे लोगो को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बताया गया है की प्रशासन के सामने पुराना थाना के निकट प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में दलसिंहसराय राजाचौक मुख्य पाठ पर ऑटो और ई रिक्शा चालक अपनी गाड़ी खड़ी कर सवारी का इंतजार करते रहता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर। लगातार हो रही बारिश के कारण मनियारपुर चौक से काँचा तक जाने वाली मुख्य सड़क पर जल जमाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में लोगो को काफी परेशानी हो रही है। वार्ड 11 के समीप मुख्य रोड पर बारिश का जल जमा हो जाने से ना तो लोग इधर से उधर जा पाते हैं और न ही उधर से इधर की ओर आ पाते हैं। वहीं, अत्यधिक कीचड़ जमा होने के कारण दोपहिया तथा तीन पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। जबकि अगल-बगल में बसे लोगों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है। अधिक बारिश के कारण इस सड़क पर कीचड़ युक्त पानी जमा हो जाता है तथा जल निकासी का कोई मार्ग भी नहीं है। इस समस्या के निदान के लिए स्थानीय लोगों ने प्रतिनिधि तथा प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक समस्या का निदान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के पानी से होने वाले जलजमाव तथा जीर्णशीर्ण सड़क का जीर्णोद्धार किया जाए ताकि आमलोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
विद्यापतिनगर प्रखंड से होकर गुजरने वाली वाया नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण आम जनजीवन पर इसका असर दिखने लगा है बढ़ते जलस्तर के कारण प्रखंड के मऊ धनेशपुर के दक्षिण पंचायत का संपर्क निकटवर्ती बछवारा क्षेत्र के विशनपुर क्षेत्र से कट गया है दूसरी ओर नदी का पानी धीरे-धीरे खेतों में प्रवेश करने के कारण खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ ) दिनेश कुमार पाण्डेय ने युवाओं में जोश, उत्साह एवं जुनून बनाए रखने के लिए शनिवार की अहले सुबह अनुमंडल मुख्यालय दलसिंहसराय से घटहो दयालचौक तक तकरीबन 15 किलोमीटर की लंबी दौड़ लगाई, इस दौड़ में उनके साथ तीन थाने के पुलिस पदाधिकारी, जवान शामिल हुए। दौड़ के बाद घटहो पुल पर सभी अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने 30 मिनट का वार्म-अप भी किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापति प्लस टू विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण के पुस्तकालय कक्ष में डा. एसआर रंगनाथन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के रूप में प्रभारी प्राचार्य अमित भूषण एवं लाइब्रेरियन हरेंद्र दास ने संयुक्त रूप से केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य अमित भूषण ने कहा कि पुस्तकों का जीवन में बहुमूल्य योगदान है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के तत्वाधान में शनिवार को आदर्श मध्य विद्यालय मऊ वाजिदपुर के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के द्वारा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जमीनी विवाद के निपटारे के लिये थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। क्षेत्र के अलग-अलग गाँवों से फरियादी जनता दरबार में जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे। अंचलाधिकारी अजय कुमार एवं एसआइ अरविंद कुमार सिंह संयुक्त रूप से थानों में लगाये गए जनता दरबार में आधे दर्जन से ज्यादा मामलों को सुना। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के विद्यापतिनगर प्रखंड में आने की कथित रूप से जानकारी मिलने पर शिक्षको में हरकंप दिन भर मचा रहा। स्कूलो में शिक्षक समय से अपने अपने स्कूल पहुंचे और अपने पढ़ाई कार्य में लगे रहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायत के दियारावासियों को बाढ़ का डर सताने लगा है। लगातार हो रही बारीस की वजह कर बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा। कई नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है ,गंगा नदी के जलस्तर मे लगातार वृद्धि होने से अब विशनपुर, दानी टोल, शेरपुर दियारा, मऊ दियारा के किसानों व पशुपालकों को बाढ़ का डर सताने लगा है। धीरे-धीरे गंगा अपनी रौद्र रूप में आ रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
