दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ ) दिनेश कुमार पाण्डेय ने युवाओं में जोश, उत्साह एवं जुनून बनाए रखने के लिए शनिवार की अहले सुबह अनुमंडल मुख्यालय दलसिंहसराय से घटहो दयालचौक तक तकरीबन 15 किलोमीटर की लंबी दौड़ लगाई, इस दौड़ में उनके साथ तीन थाने के पुलिस पदाधिकारी, जवान शामिल हुए। दौड़ के बाद घटहो पुल पर सभी अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने 30 मिनट का वार्म-अप भी किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।