विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के साहिट पंचायत अंतर्गत कष्टहारा निवासी पत्रकार संजीव कुमार झा एवं उनके परिवार पर वृहस्पतिवार को शराव कारोबारियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया, इस घटना में संजीव कुमार झा के अलावा उनकी पत्नी सोनी झा एवं मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर बिहार राज्य मुखिया महासंघ के आह्वान पर अपने अधिकारों की रक्षा एवं विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में वृहस्पतिवार को भी मुखिया के द्वारा कार्य वहिष्कार किया गया, इस दौरान पंचायत भवन में ताला लटका रहा तथा अपने कार्यों को लेकर पंचायत भवन आए आमजनों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड के विद्यापतिनगर से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर ने बताया की विद्यापतिनगर प्रखंड में मिर्ची की खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है क्योंकि कम पैदावार के चलते इस मसाला फसल के लागत मूल्य भी ऊपर होने की उम्मीद नहीं है। बाजारों में कीमत अच्छी हैं लेकिन खेतों में बारिश का पानी लग जाने की वजह से पेड़ में फूल लगे ही नहीं। प्रखंड क्षेत्र के किसान जगदीश प्रसाद चौरसिया द्वारा बृहत पैमाने पर मिर्ची की खेती करते हैं। जिन्होंने ग्यारह कट्ठा में मिर्च बोई है। उन्होंने बताया कि इस वक्त हरी मिर्च का थोक खरीदी मूल्य 22 से 23 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच चल रहा है, जबकि इस बार मिर्च की फसल नहीं होने से लगाई गई पैसा डूबने डूबने के कगार पर हैं। मिर्च की खेती से मालामाल गांव के किसान अब बेहाल हैं। बा ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के हरपुर बोचहा पंचायत में मंगलवार को लोहिया स्वच्छता अभियान फेज टू के तहत डब्ल्यूपीयू का उद्घाटन बीडीओ महताब अंसारी, मनरेगा पीओ संजय कुमार सिन्हा, कार्यकारी मुखिया प्रेमशंकर सिंह, स्वच्छता कार्डिनेटर संजय कुमार ने फीता काटकर किया। बीडीओ महताब अंसारी ने बताया कि हरपुर बोचहा पंचायत में डब्ल्यू पीयू का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने गांव को स्वच्छ रखने के लिये लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज टू के तहत अब पंचायतों के विभिन्न वार्डों के सभी घरों से कचरा का निस्तारण कर डब्ल्यूपीयू में लाया जायेगा। डब्ल्यू पीयू सुखा व गीला कचरा को अलग कर रखा जाएगा। पंचायत में स्वच्छता अभियान की गति देने के लिए उपस्थित लोगों से पंचायत को स्वच्छ व सुंदर रखने की अपील की।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा पंचायत अंतर्गत महनार-वजरंगी चौक मुख्य पथ पर बोचहा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की देर शाम पहले से घात लगाए अपराधियों द्वारा एक आइसक्रीम विक्रेता से 6 हजार रुपए छीन लेने तथा विरोध करने पर पंच से मारकर सर फोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक स्थित आरती सुधा पार्लर में सोमवार की देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे सामान की चोरी कर ली, इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चोरों के द्वारा छतिग्रस्त कर दिया गया, हालांकि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

देश की आजादी की 77वां वर्षगांठ मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बड़े ही आन बान ओर शान के साथ फहराकर सलामी दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड में इन दिनों नीलगायों के आतंक से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में लहलहाती फसल को नीलगाय बर्बाद कर रहे हैं। रात का अंधेरा हो या दिन का उजाला, नीलगायों को किसी का डर नहीं है। नीलगाय खेतों में झुंड के झुंड पहुंच कर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनके आतंक से किसानों ने कई फसल लगाना छोड़ दिया है। नीलगायों के आतंक से दिनों दिन प्रखंड में खेती कम होती जा रही है। किसानों का कहना है कि जैसे ही फसलों का फूल तैयार होता है। वह नीलगायों का निवाला बन जाता है। नीलगाय खाने से ज्यादा फसल को रौंदकर नष्ट करते हैं। नीलगाय इन दिनों सब्जी की खेती को ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। नीलगायों के चलते हमलोगों को बहुत परेशानी है। इस इलाके में एक सौ से अधिक नीलगाय हैं। नीलगाय से सब्जी की फसल बचाने के लिए चारों तरफ से खेत की घेराबंदी की है। इसमें करीब एक लाख रुपए खर्च हो गया। हमलोग रात-दिन इकट्ठा होकर अपनी फसल की रक्षा कर रहे हैं। हमलोगों ने घेराव भी किया था, लेकिन सरकारी अधिकारी इस मामले में कोई सुध नहीं ले रहे हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर। भाजपा मंडल विद्यापतिनगर के साहिट पंचायत के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जानकी चौधरी, स्वर्गीय जयनंदन सिंह के चित्र पर पुष्प, चंदन चढ़ाकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने सम्मानित किया गया। साथ ही सहीद सैनिक स्वर्गीय प्रमोद सिंह को भी चंदन, माला से भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार पिंटू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निशांत कुमार, प्रवीण कुमार गिरी, सन्नी कुमार, मनी झा, सत्तो रजक, विक्रांत कुमार सिंह, कुश कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, सुरेश सिंह, मिथिलेश सिंह आदि थे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर। सावन का छठा और पुरुषोत्तम मास की चौथा सोमवारी पर प्रखंड स्थित भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम में भक्तों का तांता लगा रहा। गलियां हो या मेन रोड सब शिवमय हो गएं। विद्यापतिधाम मंदिर में देर रात से ही श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन के लिए पहुंच चुके थे। बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए रात से ही कांवड़यों और श्रद्धालुओं की लाइनें लग गयी थी। पूरा मंदिर परिसर भगवा रंग से पटा पड़ा था। चारों और बोल बम व हर हर महादेव के जयकारे लगते रहे। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पण कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मलमास के बावजूद भारी संख्या में शिवभक्तों का आगमन जारी है। विद्यापतिधाम आने वाले श्रद्धालु जल अर्पण के बाद जलाभिषेक की यादों को अपने साथ समेट कर ले जाने का मौका छोड़ना नहीं चाहते। इस कारण बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को सेल्फी लेते देखा गया। मंगला आरती के बाद भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन व जलाभिषेक का सिलसिला दिनभर जारी रहा। गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। स्नान ध्यान के बाद पुरुष महिलाओं और बच्चों ने विद्यापतिधाम मंदिर में पहुंचकर जल, दूध, बेलपत्र, फूल, भांग, धतूरे के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर में देर शाम भव्य श्रृंगार व महाआरती में सैकड़ों शिव भक्त शामिल हुए।