विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित बालेश्वर स्थान (विद्यापतिधाम) मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ में बढ़ोतरी देखी गई है। जहां सावन के छठे सोमवार को पच्चास हजार श्रद्धालुओं ने बाबा उगनामहादेव का जलाभिषेक किया। वहीं आने वाले सांतवे सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद मंदिर समिति ने जताई है। विद्यापतिधाम में सावन के तीसरे सोमवार में लोगों की संख्या अधिक रहने की उम्मीद हैं। मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि रविवार की देर शाम श्रद्धालुओं और कांवरियों को भीड़ देखकर अनुमान लग जाता है। जबकि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और निजी वाहन से आने वाले लोग भी सुबह और शाम तक बाबा उगनामहादेव का दर्शन करते ही हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी कामेश्वर गिरि ने बताया कि आम दिनों की तरह मंदिर में श्रद्धालु पूजा के लिए आ रहे हैं। इनकी भीड़ अधिक है। इनमें अधिकतर बाहर से आने वाले श्रद्धालु शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यहां रविवार और सोमवार को विद्यापतिधाम में पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालु इस दिन भगवान शिव का विशेष पूजन करते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुरुष व महिला पुलिस बल की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं बने कंट्रोल रूम से असमाजिक तत्वों पर सीसीटीवी कैमरे द्वारा नजर रखी जायेगी।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर थाना के आलमपुर सिमरी गांव में बीती रात अज्ञात चोरो ने सेवा निवृत टेलीफोन एसडीओ रत्नेश्वर प्रसाद राय के घर लाखो रुपए की चोरी कर फरार हो गया। गृह स्वामी सेवा निवृत एसडीओ रत्नेश्वर प्रसाद राय ने पुलिस को लिखित देकर अज्ञात चोरों द्वारा घर में चोरी करने की बात बताते हुए कहा है की रात में सभी सोए हुए थे। चोरों ने घर के पीछे की बाउंड्री लांघ कर प्रवेश कर गया और जिस घर में लोग सोए थे उस घर के बाहर से हैंडल लगाकर बांकी घर का ताला तोड़ कर अलमीरा आदि तोड़ दिया और दो लेपटॉप, घर में रखे सोने चांदी के सभी जेवर, डेबिट क्रेडिट एटीएम कार्ड, 35000 हजार नगद के अलावे आधार कार्ड आदि की चोरी कर लिया। रात में घर के लोगो द्वारा उठने पर बाहर से हैंडल लगे रहने पर लोग जागे और चोरी होने की जानकारी मिली। तबतक चोर समान लेकर फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच में लगी है। ज्ञात हो की 14 अगस्त की रात भी चोरों ने बजरंगी चौक स्थित सुधा मिल्क पार्लर में हजारों की चोरी की थी। इतना ही नहीं बमौरा में भी उसी रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बजरंगी चौक के सुधा दुकान में हुई चोरी में दो चोर का नाम आया है। जिसमे एक चोर मऊ बाजार निवासी महेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर। सावन के सातवां रविवार को भक्त और भगवान पर की अतिप्रिय नगरी विद्यापतिधाम में चारों तरफ हर हर महादेव की गूँज है। भक्त अपने ईष्ट भगवान् भोलेनाथ के दरबार में उमड़ रहे हैं। विद्यापतिधाम सहित प्रखंड के सभी शिवालयों में श्रद्धालु जल चढ़ा रहे हैं। विद्यापतिधाम धाम रविवार को सुबह 8 बजे तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन कर चुके थे। मुख्य पुजारी अमरनाथ गिरि ने बताया कि शाम तक 80 हजार श्रद्धालुओं की पूजन व दर्शन किया हैं। अभी दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार देर रात से ही दूर-दराज से आये श्रद्धालु बाबा दरबार में जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध हो गए थे। सुबह मंगला आरती के बाद जैसे ही उगनामहादेव के पट खुले पूरा विद्यापतिधाम बोल-बम और हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो गया।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर आजादी के दशकों बाद भी विकास से कोसो दूर है सिमरी पंचायत का महादलित उतरवारी टोल। आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमरी वार्ड दस का महादलित टोल विकास से कोसों दूर है। इस टोले में करीब 200 घर हैं जिसमें दलित व महादलित समुदाय के लोग रहते हैं। पक्की सड़क के लिए वर्षों से ये लोग सरकार व जनप्रतिनिधियों की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। आज तक इन्हें पक्की सड़क नसीब नहीं हो सकी। इस टोले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना साथ निश्चय के तहत भी कोई काम नहीं हुआ। प्रधानमंत्री उज्ज्वला एवं मुख्यमंत्री के हर घर नल का जल जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं से महरूम इस टोले के लोगों में सरकार व जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध आक्रोश बढ़ने लगा है। दर्जनों लोगों ने बताया कि इस टोले में आवागमन के लिए न तो एक भी पक्की सड़क है, न ही बारिश के समय में जलनिकासी का कोई मार्ग। बारिश के महीने में यह टोला टापू बना हुआ रहता है। घर के आसपास जलजमाव के कारण बाहर निकलना मुश्किल होता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की कच्ची सड़कों पर जलजमाव इस कदर होता है कि घर से निकलने के दौरान पानी में डूबने से बच्ची की डूबने से मौत भी हुई है, लेकिन ग्रामीणों की इस समस्या को सुनने वाला कोई नहीं आता। इससे गांव में प्रवेश करना और कठिन हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार गरीबों व वंचितो को मुख्य पटल पर लाने के लिए दर्जनों योजना चला रही है, लेकिन यहां के लोग को आज तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल सका है। इससे अब लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड में बारिश से जगह-जगह जल जमाव के कारण सड़कों पर सफर करना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के मऊ बाजार से चिनिगिया बांध किनारे जाने वाली सड़क हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर जल जमा रहता है। जलजमाव की इस समस्या से निजात दिलाने को लेकर प्रशासन का ध्यान कई बार स्थानीय लोगों के द्वारा आकृष्ट कराया गया है, लेकिन प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है। बता दें कि मऊ बाजार को जोड़ने वाली सड़क से प्रति दिन सैकड़ो लोग गुजरते हैं। इस वजह से यह काफी अतिव्यस्त मार्ग है। बावजूद इसके सड़क किनारे नाला का निर्माण नहीं होने से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। जिससे राहगिरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन इस जलजमाव से दुर्घटना का शिकार भी होते रहते है। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इस समस्या के समाधान के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिससे यहां के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। बारिश के दौरान जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहने से मुख्य सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निबटारा किया गया। थाना परिसर में राजस्व अधिकारी वागीशा प्रियदर्शी व एसआइ अरविंद कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित शिविर में अंचल क्षेत्र से कई फरियादी अपने मामलों से जुड़े कागजी साक्ष्यों के साथ उपस्थित हुए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में कम बारिश होने के चलते धान के खेतों में दरारें फटनी शुरू हो गई हैं। धान की सूखती फसल को देखकर किसान परेशान हैं। बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। कुछ किसानों ने तो किसी तरह पानी की व्यवस्था करके धान की रोपनी तो कर दी, लेकिन अब फसल पर संकट खड़ा हो गया है। महंगाई की दौर में पंपसेट के सहारे धान की रोपनी व खाद का इंतजाम करने में किसानों की जेब इस कदर ढीली हो गई है कि अब धान की फसल में पानी देना उनके वश में नहीं रह गया है। सूख रही धान की फसल को बचाए रखने के लिए कोई उपाय भी नजर नहीं आ रहा हैं। नलकूप बरसों पहले ही धोखा दे चुका है। ऐसे में किसानों को समझ में नहीं आ रहा है कि वह अपने खेतों की सिंचाई कैसे करें। पिछले वर्ष अच्छी खासी बरसात होने की वजह से धान की पैदावार भी अच्छी हुई थी। भले ही गेहूं की फसल में किसानों को नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन इस बार मौसम की मार सीधे किसानों पर पड़ रही है। जिस समय मूसलाधार बारिश होनी चाहिए उसी समय सूखे की आसार दिखने लग गया है ।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर प्रखंड के चार पंचायत कुछ भाग गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से बहुत हद तक प्रभावित हो रही है। खासकर शेरपुर दियारा, विशनपुर, बोचहा पंचायत के कुछ भाग में पानी भरने लगा है। जहां खेतिहर जमीन जलमग्न हो चुका है। इन खेतों में लगी फसल बर्बाद हो गयी है। हालांकि राहत की बात बस इतनी है कि पिछले दो दिनों से गंगा नदी का जलस्तर स्थिर है और अभी भी यह खतरे के निशान से निचे है। यदि इसमें और वृद्धि दर्ज होती है तो बाढ़ की परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रखंड के सीओ बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल पानी में घुसकर अपनी जान जोखिम में डालकर पशुपालक अपने पशुओं के लिए चारा एकत्र कर रहे हैं। इनके लिए अंचल कार्यालय की ओर से नाव की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। जिस प्रकार खेतों में पानी जमा है ऐसे में एक सप्ताह के बाद पशुपालकों को पशुचारा की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। गंगा किनारे के दियारा क्षेत्र में फसल डूबने की सूचना मिल रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक स्थित आरती सुधा मिल्क पार्लर में बीते 14 अगस्त की मध्य रात्रि दुकान का ताला तोड़कर की गई चोरी के मामले में थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी योगेंद्र पासवान के पुत्र महेश कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह बीते 14 अगस्त को अपने मित्र अंकित कुमार के साथ मिलकर उक्त सुधा दुकान में चोरी की थी। उसने पुलिस के समक्ष स्वीकारा है कि इससे पूर्व भी वह इस दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है तथा 14 अगस्त की रात्रि एक अन्य जगह हुई चोरी में भी वह शामिल था, साथ ही उसने यह भी बताया कि विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी चोरी की योजना बनाई गई थी परंतु सीसीटीवी कैमरे की वजह से वह चोरी नहीं कर सका। विदित हो कि बजरंगी चौक स्थित आरती सुधा मिल्क पार्लर की दुकान में 14 अगस्त की मध्य रात्रि चोरों ने पीछे के रास्ते से प्रवेश कर दुकान में रखे करीब 20 हजार रुपए मूल्य के सामान की चोरी की थी। इस मामले में दुकान संचालक राजेश कुमार साह ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। इसी मामले में पुलिस में कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं मानवीय स्त्रोत के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में संलिप्त दूसरे युवक की तलाश जारी है। थाना अध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज एवं मानवीय स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं के आलोक में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार युवक की पहचान मऊ बाजार निवासी योगेंद्र पासवान के 22 वर्षीय महेश कुमार के रूप में की गई हैं।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर प्रखंड में 11 सितंबर से मिशन इंद्रधनुष (एमआई) 5.0 अभियान की तैयारी को लेकर गुरुवार को पीएचसी में एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुआ। बैठक में सर्वे एवं ड्यूलिस्ट का अपडेशन किया गया। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम में दो वर्ष तक के बच्चे व गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य से संचालित इस अभियान की सफलता को लेकर जरूरी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक में अभियान की सफलता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। अभियान के क्रम में लक्षित समूह के शत- प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.मदन कुमार ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान की सफलता सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के क्रम में दो साल से कम उम्र के सभी बच्चे व गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से वंचित न रहें इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा। इसे लेकर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में अभियान की सफलता विभाग की प्राथमिकताओं में शुमार है। वैसे इलाके जहां नियमित टीकाकरण की पहुंच सीमित है, ऐसे चिह्नित इलाकों में मिशन इन्द्रधनुष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकरर सर्वे एवं ड्यू लिस्ट एवं सर्वे रजिस्टर कम्प्लीट किया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ के फील्ड मॉनिटर दिलीप ठाकुर ने बताया कि यह कार्य 7 अगस्त से होनी थी लेकिन आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा हड़ताल की वजह से नहीं हो सका था। जिसे बढ़ाकर 11 सितंबर से कर दिया गया हैं। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।