विद्यापतिनगर प्रखंड के चार पंचायत कुछ भाग गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से बहुत हद तक प्रभावित हो रही है। खासकर शेरपुर दियारा, विशनपुर, बोचहा पंचायत के कुछ भाग में पानी भरने लगा है। जहां खेतिहर जमीन जलमग्न हो चुका है। इन खेतों में लगी फसल बर्बाद हो गयी है। हालांकि राहत की बात बस इतनी है कि पिछले दो दिनों से गंगा नदी का जलस्तर स्थिर है और अभी भी यह खतरे के निशान से निचे है। यदि इसमें और वृद्धि दर्ज होती है तो बाढ़ की परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रखंड के सीओ बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल पानी में घुसकर अपनी जान जोखिम में डालकर पशुपालक अपने पशुओं के लिए चारा एकत्र कर रहे हैं। इनके लिए अंचल कार्यालय की ओर से नाव की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। जिस प्रकार खेतों में पानी जमा है ऐसे में एक सप्ताह के बाद पशुपालकों को पशुचारा की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। गंगा किनारे के दियारा क्षेत्र में फसल डूबने की सूचना मिल रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।