बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड में बारिश से जगह-जगह जल जमाव के कारण सड़कों पर सफर करना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के मऊ बाजार से चिनिगिया बांध किनारे जाने वाली सड़क हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर जल जमा रहता है। जलजमाव की इस समस्या से निजात दिलाने को लेकर प्रशासन का ध्यान कई बार स्थानीय लोगों के द्वारा आकृष्ट कराया गया है, लेकिन प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है। बता दें कि मऊ बाजार को जोड़ने वाली सड़क से प्रति दिन सैकड़ो लोग गुजरते हैं। इस वजह से यह काफी अतिव्यस्त मार्ग है। बावजूद इसके सड़क किनारे नाला का निर्माण नहीं होने से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। जिससे राहगिरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन इस जलजमाव से दुर्घटना का शिकार भी होते रहते है। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इस समस्या के समाधान के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिससे यहां के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। बारिश के दौरान जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहने से मुख्य सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।