विद्यापतिनगर। सावन के सातवां रविवार को भक्त और भगवान पर की अतिप्रिय नगरी विद्यापतिधाम में चारों तरफ हर हर महादेव की गूँज है। भक्त अपने ईष्ट भगवान् भोलेनाथ के दरबार में उमड़ रहे हैं। विद्यापतिधाम सहित प्रखंड के सभी शिवालयों में श्रद्धालु जल चढ़ा रहे हैं। विद्यापतिधाम धाम रविवार को सुबह 8 बजे तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन कर चुके थे। मुख्य पुजारी अमरनाथ गिरि ने बताया कि शाम तक 80 हजार श्रद्धालुओं की पूजन व दर्शन किया हैं। अभी दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार देर रात से ही दूर-दराज से आये श्रद्धालु बाबा दरबार में जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध हो गए थे। सुबह मंगला आरती के बाद जैसे ही उगनामहादेव के पट खुले पूरा विद्यापतिधाम बोल-बम और हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो गया।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।