विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश और तेज हवा के कारण बुधवार की सुबह कई जगह पेड़ गिर जाने के कारण यातायात आएवं विद्युत व्यवस्था बाधित रही, जिससे आम लोगों कों परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रखंड क्षेत्र के महनार-मुरली टोल मुख्य पथ पर मड़वा ढाला के समीप बुधवार की अहले सुन्नत तेज हवाओं के कारण एक गोल्ड मोहर का वृक्ष उखड़ कर सड़क पर आ गिरा, जिससे एक ओर जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई, वहीं दूसरी ओर विद्युत सप्लाई भी कई घंटों तक प्रभावित रही। वहीं शेरपुर में भी दो स्थानों पर पेड़ गिरने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।