विद्यापतिनगर। हर साल जुलाई में आंख आने की बीमारी यानि कंजेक्टिवाइटिस का प्रकोप शुरू हो जाता है। इस वर्ष भी मिर्जापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के पास प्रतिदिन आधा दर्जन मरीज इस परेशानी को लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को अधिक एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। आंख के ग्लोब के ऊपर एक पतली झिल्ली चढ़ी होती है। इसे कंजेक्टिवा कहते हैं। कंजेक्टिवा में किसी भी प्रकार के संक्रमण जैसे बैक्टीरियल, वायरल, फंगल या एलर्जी होने पर सूजन आ जाती है, जिसे कंजेक्टिवाइटिस कहा जाता है। यह रोग तीन प्रकार ऐलरजिक, बैक्टीरियल और वायरल का होता है। मौसम में होने वाले बदलाव के समय वायरल कंजेक्टिवाइटिस होता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में इस बार भी मानसून किसानों को धोखा दे रहा है। अभी तक पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं होने से किसान काफी चिंतित हैं। हालांकि किसानों को यह उम्मीद है कि अच्छी बारिश जरूर होगी और हमारे खेतों में पानी होगा। कम बारिश होने के बावजूद भी किसानों ने साहस कर खेतों में धान का बिचड़ा गिरा दिया लेकिन बारिश के अभाव में धान के पौधे का रंग पीला होने लगा था एवं खेतों में दरारें पड़ गई थी। वहीं, पिछले दिनों हुई बारिश से खेतों में गिरे बिचड़े को जीवनदान मिल गया। 10 प्रतिशत किसानों का बिचड़ा रोपनी के लिए तैयार हो गया है। जिन किसानों के धान के बिचड़े तैयार हो गए हैं, वो पंपिंग सेट चलाकर धान की रोपनी शुरू कर दी है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर जमीन के विवाद का निपटारा करने को लेकर शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। इसकी अध्यक्षता सीओ उदयकांत मिश्र ने की। इस दौरान एक दर्जन से अधिक मामले की सुनवाई की गई। इसमें थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के फरियादियों के बीच जमीन विवाद का निपटारा किया गया। सीओ उदयकांत मिश्र ने बताया कि प्रतिवादी के पक्षों के आवश्यक कागजात को देखा गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर बता रहे हैं कि छेड़खानी का विरोध करने पर गांव के युवक ने घर में घुस कर लड़की समेत माँ भाभी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रराजकुमार ठाकुर बता रहे हैं कि समस्तीपुर जिला के दलसिंगसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनवादा गांव में बुधवार रात टूशन पढ़ा कर लौट रहे एक निजी शिक्षक को गांव के कुछ लोगों ने घेर लिया और शिक्षक पर ताबड़तोड़ वार किया। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रराजकुमार ठाकुर बता रहे हैं कि समस्तीपुर में आशा कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर कलेक्ट्रिएट के बाहर घंटो प्रदर्शन किया। नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने रोड को जाम कर दिया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भरद्वाज बता रहे हैं कि विद्यापतिनगर प्रखंड के विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर दक्षिण के सभागार में मंगलवार को समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रश्मि शिखा की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एवं सहायिका की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नव पदस्थापित सीडीपीओ रश्मि शिखा ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सरकार की योजनाओं को सत प्रतिशत लाभुकों तक पहुंचाना है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति, पोशाक, साफ सफाई, पेयजल के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी देखभाल पर विशेष बल देते हुए कहा कि आप सभी अपने अपने केंद्र पर इन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भरद्वाज बता रहे हैं कि सरकार के वित्त वाणिज्य कार्य एवम संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को प्रखंड के मिर्जापुर गंज में सीएम ग्रामीण आवास योजना की 66 लाख की राशि से बने 55 आवास का अनावरण किया। साथ ही भ्रमण कर बने आवास को स्थलीय निरीक्षण भी किया और लोगो से मिलकर जानकारी ली। इस अवसर पर अमरसिंह स्थान चबूतरा पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लोगो की समस्या को सुनते हुए निराकरण का पूरा भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि की आने वाले समय में दिग्भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। नीतीश कुमार गरीबों के हर दुख दर्द में आपके साथ शामिल है। नीतीश सरकार की सभी योजनाएं बिजली, पानी, सड़क, आवास आप तक पहुंच रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भरद्वाज बता रहे हैं कि विद्यापतिनगर शिक्षा विभाग की उदासीनता और शिक्षको की लापरवाही से प्राथमिक स्कूल मिर्जापुर गंज परिसर में बना है गड्ढा। जिसमे वर्षा का पानी तो जमा होता ही है खास बात है कि छोटे छोटे बच्चे स्कूल परिसर में खेलते रहते है जो किसी भी समय परिसर में बने इस गड्ढे में गिर सकता है और उसकी मौत भी हो सकती है। बावजूद स्कूल के शिक्षक और विभाग के अधिकारी लापरवाह बने है। कई ग्रामीणों ने बताया की बच्चो को स्कूल भेजने में डर लगता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भरद्वाज बता रहे हैं कि विद्यापतिनगर प्रखंड के नए बीडीओ के रूप में मो. महताब अंसारी ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। नए बीडीओ को राजस्व पदाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ वागीशा प्रियदर्शी ने पदभार सौपा। नए बीडीओ को अंचल अधिकारी द्वारा अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने प्रखंड कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उसके बाद कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी प्रखंड कर्मियों से परिचय प्राप्त कर कर्तव्य निर्वहन करते हुए, सरकार की योजनाओं का अनुपालन करने तथा राजस्व वृद्धि के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रखंड में पहुंचे जनता की समस्याओं का निष्पादन हर हाल में करने का निर्देश दिया। योजना सम्बंधित समस्या के आवेदन का नियमानुसार निराकरण किया जाना चाहिए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
