बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भरद्वाज बता रहे हैं कि विद्यापतिनगर प्रखंड के विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर दक्षिण के सभागार में मंगलवार को समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रश्मि शिखा की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एवं सहायिका की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नव पदस्थापित सीडीपीओ रश्मि शिखा ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सरकार की योजनाओं को सत प्रतिशत लाभुकों तक पहुंचाना है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति, पोशाक, साफ सफाई, पेयजल के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी देखभाल पर विशेष बल देते हुए कहा कि आप सभी अपने अपने केंद्र पर इन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।