जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन टांढ़ा में रामपुकार राय के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया । कॉ. मनोज प्रसाद सुनिल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी किसान मजदूर एवं युवाओं की समस्याओं को लेकर लगातार जन आंदोलन कर रही है वहीं महंगाई बेरोजगारी एवं किसानों के कर्ज माफी को लेकर जन संघर्ष तेज करने की जरूरत है । इस खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर कहते हैं कि जब हौंसला बुलंद और इरादा पक्का हो, तो हर बड़ी सफलता आपकी कदम चूमने के लिए तत्पर हो उठती है, ऐसा ही कुछ कर दिखाया है प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना पंचायत अंतर्गत चतरा गांव निवासी डाक्टर सतीश कुमार सिंह के पुत्र आयुष सिंह ने, जिसने अपने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र के लोगों को गौरवान्वित किया है । आयूष ने नीट परीक्षा 2023 के परिणाम में 720 अंक में 690 अंक प्राप्त किया है, उसे ऑल इंडिया रैंकिंग में 745वां स्थान प्राप्त हुआ है । ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को सोमवती अमावस्या का त्योहार विधि-विधान से मनाया गया। सोमवती अमावस्या का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना व घर में सुख-समृद्धि के लिए विधि पूर्वक पूजा करती रहीं। सुबह से गंगा स्नान के लिए भी श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। सोमवती अमावस्या पर विवाहित महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की दूध, जल, फूल आदि से पूजा करने के साथ ही वृक्ष के चारों ओर 108 बार धागा लपेट कर परिक्रमा करते हुए सुख शांति की कामना की। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर मिथिलांचल के देवघर कहें जाने वाले विद्यापतिधाम स्थित (बालेश्वर स्थान) उगना महादेव मंदिर में सावन मास की दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह एक बजे से ही भक्त जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में लंबी कतार में खड़े हो अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों व लाइटों से सजाया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सावन का महीना महादेव के भक्तों के लिए काफी पवित्र महीना होता है, और ऐसा माना जाता है कि इस महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना से उनकी प्रसन्नता जल्दी प्राप्त होती है। यूं तो इस पावन महीने का हर दिन महादेव की पूजा और जलाभिषेक के खास होता है, लेकिन सावन में पड़ने वाले रविवार का भी विशेष महत्व होता है। ऐसे में रविवार को सावन के मौके पर कांवड़ियों के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही उगनामहादेव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति स्मारक चौक पर लगी हाई मास्क लाइट को कड़ी मशक्कत के बाद एक बार फिर जलाया गया, जिससे पूरा स्मारक चौक दूधिया प्रकाश से प्रकाशित हो उठा । स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत कई महीनों से यह लाइट खराब पड़ा था, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ज्ञातव्य हो कि इस हाई मास्क लाइट कों बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नागमणि ने विद्यापतिधाम की महत्ता और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रख कर लगबाया था, जो साल में महज एक बार ही जलाया जाता है, वो भी तब, जब कवि कोकिल विद्यापति की जयंती समारोह मनाई जाती है, चुकी यह कार्यक्रम राजकीय समारोह होगा है, इसमें बड़े - बड़े मंत्री, विधायक और आला अधिकारी शिरकत करते हैं, इसी को ध्यान में रख कर तीन दिनों के लिए लाइट जलाई जाती है, बाद में फिर यह सफेद हाथी का दांत ही सिद्ध होता हैं। लोगों की माने तो संपूर्ण विद्यापतिधाम श्रावण मास में शिव भक्तों से खचाखच भरा रहता है, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइट का जलना लाजमी है। दूसरी ओर जिस स्मारक चौक पर यह लाईट लगाई गई है, वहां सालों भर लोगों की भीड़-भाड़ बनी रहती है, रेलवे स्टेशन से भी रात के समय यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में लाईट लगी रहने के बावजूद नहीं जलना परेशानी और दुख का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इसका उचित रखरखाव एवं संचालन की जवाबदेही तय हो, जिससे स्मारक चौक सालों भर प्रकाशित हो सकें।
बिहार सरकार की स्थिति को आप देख रहे हैं। आप केरल चले जाइए, तमिलनाडु चले जाइए, पंजाब चले जाइए या फिर जम्मू-कश्मीर चले जाइए, वहां शत प्रतिशत साक्षरता है। कहना है जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर कहा, उन्होंने कहा कि हम यहां के बच्चे (बिहारी) कोटा में जाकर पढ़ रहे हैं, हम लोगों के बच्चे बेंगलुरु में जाकर इंजीनियरिंग कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड के पीएचसी पर पिछले 12 जुलाई से आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल पाँचवें दिन रविवार को भी जारी रही। उन्होंने कहा कि जब सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतनमान करने समेत 9 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आदोलन बिहार राज्य आशा फेसिलिटेटर संघ एवं सीटू के बैनर तले चल रहा है। आशा कार्यकर्ता का कहना है कि आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन से बौखलाकर सरकार आशाओं की एकता को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार ठाकुर कहते हैं कि समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत करीम नगर पंचायत के मोगलचक गांव स्थित दाहु सहनी घाट पर बने वाया नदी में बांस पुल को असामाजिक तत्वों ने क्षति ग्रस्त कर दिया जिससे आम लोगों का आवागमन ठप हो चुका है। जिससे आने-जाने में काफी कठनाईयों का जमाना करना पड़ रहा है। वर्षों से यह बांस पुल लोगों के यातायात का एकमात्र साधन था, लेकिन असामाजिक तत्वों ने उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार ठाकुर कहते हैं कि समस्तीपुर मंडल कार्यालय स्थित मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल संसदीय समिति की बैठक में 18 सांसद एवं छह राज्यसभा सांसदों में मात्र सात सांसद एवं एक राज्य सभा सांसद ने ही हिस्सा लिया। शेष सांसदों के प्रतिनिधियों ने बैठक में शामिल होकर सांसद का प्रस्ताव रेलवे को दिया। बैठक में समस्तीपुर के दोनों सांसद नहीं पहुंचे। उनकी जगगह उनके प्रतिनिधि गये थे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
