बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार ठाकुर कहते हैं कि बिहार लोक सेवा आयोग ने 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर से बढ़ा दी है। अब इस भर्ती के लिए 19 जुलाई 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। पहले अंतिम तिथि 15 जुलाई थी।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मऊ वाजिदपुर के प्रांगण में शनिवार को क्षमतालय फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे लर्निंग फेस्टिवल का समापन शनिवार को विभिन्न खेल एवं प्रदर्शनी के साथ किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शबनम कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच विभिन्न मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे। डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। इस बार विद्यापतिनगर थाना में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राजधानी पटना में 13 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मौजूदा महागठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं शिक्षक संगठनों के समर्थन में निकली गई विरोध मार्च में शामिल पार्टी के नेताओं पर बिहार पुलिस द्वारा चलाई गई लाठी और इस लाठीचार्ज के कारण पार्टी के एक नेता की मौत के विरोध में शनिवार को विद्यापतिनगर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के सामने धरना दिया, इस अवसर पर नेताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन भी किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर अंचल के नए अंचलाधिकारी के रूप में उदयकांत मिश्र ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। नए सीओ को राजस्व पदाधिकारी सह प्रभारी सीओ वागीशा प्रियदर्शी ने पदभार सौपा। नए सीओ को अंचल कर्मियों द्वारा मिथिला पाग, माला, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अंचल कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शहर में इन दिनों चोर, लूटेरे पूरी तरह से बेखौफ नजर आ रहे हैं। इनके आतंक से आम आदमी से लेकर व्यवसायी तक परेशान हैं। बीते एक महीने की बात करें तो शहर में करीब एक दर्जन चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया गया है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। बाइक सवार लुटेरों हर जिस तरह शहर में हथियार के साथ बड़े आराम से घूम-घूम कर रुपए लूट और छीनतई की घटना को अंजाम देकर बड़े आराम से शहर से निकल जाते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार की राजधानी पटना में कल शिक्षकों के प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया देते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में पटना में लाठीचार्ज करना नियम बन गया है। सरकार ने एक फिक्स्ड पैरामीटर बनाया है कि लोगों को डाक बंगला चौराहा, बेली रोड, हड़ताली चौराहे पर घेरो और लाठियों से पिटवाओ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सावन की त्रयोदशी पर बाबा उगनामहादेव मंदिर में दर्शन करने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। विद्यापतिधाम बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठी। चल रहे कांवड़ मेले में रोज शिव भक्तों की तादाद बढ़ रही है। शिव सेवक ने कांवड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनार महनार-मुरली टोल मुख्य पथ इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना से बजरंगी चौक तक सड़क के दोनों ओर बने गड्ढों के कारण इस रास्ते से होकर गुजरने वाली दुपहिया एवं चारपहिया वाहनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आए दिन इस सड़क पर छोटी बड़ी दुर्घटनाएं आम हो गई है । गौरतलब है कि इस सड़क को एन. एच. 122बी में तब्दील कर दिया गया है, जिस पर निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो चुका है । निर्माण एजेंसियों द्वारा सड़क के उत्तर दिशा में मिट्टी काटकर चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया है, परंतु अनेक स्थानों पर वर्तमान सड़क से एक से डेढ़ फीट गड्ढा बना दिया गया है, जिससे गाड़ियों को ओवरटेक करते समय गड्ढे में उतरने की संभावना बढ़ गई है।दूसरी ओर पहले से ही सड़क की कम चौड़ाई होने की वजह से सड़क के दक्षिणी हिस्से में जगह जगह कीचड़ एवं गड्ढे होने के कारण बड़ी बहनों का इस रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है ।बरसात के समय में जगह-जगह कीचड़ एवं गड्ढों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है । कई बार बड़ी वाहन कीचड़ में घंटों फंसी रहती है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । वहीं दूसरी ओर दो पहिया वाहन सड़क पर कीचड़ एवं फिसलन के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो जाया करती हैं, स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या तो बरसों से हैं, परंतु निर्माण कार्य शुरू होने से समस्या और अधिक बढ़ गई है । लोगों ने निर्माण एजेंसियों से मांग की है कि सड़क के किनारे बने गड्ढों को शीघ्र भरवाया जाए, ताकि होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके ।
विद्यापतिनार प्रखंड मुख्यालय स्थित उगना-महादेव मंदिर शिव भक्तों के लिए धर्म और आस्था प्रमुख केन्द्र रहा है, सावन मास आते ही संपूर्ण विद्यापतिधाम शिवभक्तों से गुलजार है, हजारों श्रद्धालु प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिदिन बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते के लिए विद्यापतिधाम पहुंच रहे हैं, परन्तु मंदिर प्रांगण और मंदिर के अगल-बगल फैले गंदगी के अंबार श्रद्धालुओं के मंसूबों पर पानी फेर रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
