राज्य सरकार के निर्देश पर दलसिंहसराय एसडीओ प्रियंका कुमारी ने विद्यापतिनगर प्रखंड के साहिट पंचायत में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान एसडीओ प्रियंका कुमारी ने साहिट पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत कार्यान्वित नल जल, गली - नाली पक्कीकरण योजना, विद्यालय, पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सहित मनरेगा के तहत कार्यान्वित योजनाओं का निरीक्षण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ एवं बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ व सीटू के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विद्यापतिनगर के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरना को सफल बनाने के लिए सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ता पीएचसी के द्वार पर पहुंचने लगे थे, इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में तथा सरकार विरोधी नारे भी लगाए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड की मनियारपुर पंचायत के वार्ड 10 स्थित सामुदायिक भवन पर अवैध रूप से कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। सामुदायिक भवन में लोगों को बैठने के बदले मवेशी बांधा जा रहा है। कमरे को भूसाघर में तब्दील कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। इस संबंध में पंचायत के ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी शिकायत की है, लेकिन इस ओर कोई पहल नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मनियारपुर गांव के ही तीन चार लोगों द्वारा वर्षों से सामुदायिक भवन पर अवैध कब्जा कर दुरुपयोग कर रहे हैं। मुखिया प्रतिनिधि दिनेश कुमार राय ने बताया कि सामुदायिक भवन का निर्माण वर्ष 2016 में उन्होंने ही यहां के महादलित और अल्पसंख्यक गरीब ग्रामीणों की सुविधा के लिए करवाया था। पहले गांव के लोग इस सामुदायिक भवन का उपयोग शादी-विवाह श्राद्ध सहित अन्य सामाजिक कार्यों के साथ-साथ गर्मी के दिनों में लोग आराम करने में उपयोग करते थे। विगत छह वर्षों से सामुदायिक भवन का उपयोग निजी कार्य के लिए होने लगा है।
विद्यापतिनार शिक्षक अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी तन्मयता और कर्तव्यनिष्ठता से करें, ताकि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी अपने आप को निजी विद्यालयों के बच्चों से कमतर न समझें, उक्त बातें जनता दल यूनाइटेड के शिक्षा प्रकोष्ठ के विद्यापतिनार प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार ने मंगलवार को सरकारी विद्यालयों की दशा और दिशा पर आधारित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। श्री कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए वर्तमान सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों की दशा में सुधार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार लगातार सरकारी विद्यालय में बेहतर शिक्षा के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि अब किसी भी विद्यालय में भवन की समस्या नहीं है, सभी स्कूलों में पर्याप्त भवन उपलब्ध है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर पंचायत समिति भवन के सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख रूबी कुमारी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक में ली गयी योजनाओं की संपुष्टि की गई। उपस्थित सदस्यों ने राशनकार्ड व नलजल योजनाओं सहित विकासीय योजनाओं के संचालन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। बीपीआरओ अमित कुमार ने सदस्यों को समुचित समाधान की बात कहीं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रखंड के मुरली टोल-राजा चौक मुख्य पथ पर मड़वा ढाला के समीप एक अनियंत्रित ऑटो रिक्शा अचानक गड्ढे में पलट गया, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकर ऑटो रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ऑटो रिक्शा मरवा गांव से मुख्य पथ पर की ओर चढ रहा था, तभी ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिस कारण ऑटो रिक्शा 15 फीट गड्ढे में जा गिरा । स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो रिक्शा पर अवैध चावल लदा था । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रशांत किशोर ने बिहार के नेताओं की जनता से जुड़े होने के दावों की पोल खोलते हुए प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बिहार के नेताओं ने अपना दिमाग ताखा पर रख दिया है। हमारा लड़का यहां कोई सरकारी स्कूल में पढ़ रहा है, मेरा बच्चा तो देश का सबसे अच्छा स्कूल में पढ़ता है। ए टीम, बी टीम करके नेताओं ने पूरे बिहार को बर्बाद कर दिया है। जब आपको अपने बच्चों की चिंता नहीं है, तो भोगिए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला सर्वोदय मंडल, समस्तीपुर के द्वारा गांधी स्मारक स्थल, स्टेशन चौक, समस्तीपुर के परिसर में गांधी विचार तथा गांधी विनोबा जेपी के विरासत को बचानें, उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा वाराणसी के अंदर अवस्थित गांधी विद्या संस्थान तथा सर्व सेवा संघ के जमीन को कब्जा किए जानें के विरुद्ध विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों के द्वारा एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया। वर्तमान केन्द्र सरकार इन नौ सालों में लगातार संवैधानिक संस्थाओं, गांधी, बिनोबा, जेपी के नाम पर सामाजिक सरोकार से जुड़े तमाम लोकतांत्रिक संस्थानों को नेस्तानाबूद करनें पर तुली है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विद्यापतिनगर में बंध्याकरण शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। बंध्याकरण के पूर्व सभी महिलाओं का एचआईवी, प्रिग्नेंसी, डायबिटीज, हीमोग्लोबीन टेस्ट लैबटेक्नीशियन ने किया। महिला सर्जन 8 महिलाओं का बंध्याकरण सफलतापूर्वक किया। बंध्याकरण उपरांत लाभुक को आवश्यक दवा उपलब्ध कराई गई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के विद्यापतिनगर से रत्न शंकर ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहें हैं कि इन्होने दिनांक 08 जुलाई 2023 को एक ख़बर चलाई थी, जिसमे यह बताया था कि थाना मोड़ के पास पिछले कई सप्ताह से पाइप लाइन फटने से प्रखंड में पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई थी और पाइप लाइन के फटने से पंचायत के किसी के घर में पानी नहीं पहुंच रहा था। उन्होंने बताया कि पंचायत के स्थानीय लोगों के द्वारा अधिकारियों सहित जेई, एसडीओ से शिकायत भी की गई थी। लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा था। तब यह ख़बर मोबाइल वाणी पर प्रसारित करने के बाद इसे सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा किया । जिसका असर यह हुआ कि अधिकारियों ने समस्या को संज्ञान में लेकर पाइप लाइन की मरम्मति करवा दी और गांवों में पानी की सप्लाई शुरू करवाई गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया।
