विद्यापतिनार शिक्षक अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी तन्मयता और कर्तव्यनिष्ठता से करें, ताकि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी अपने आप को निजी विद्यालयों के बच्चों से कमतर न समझें, उक्त बातें जनता दल यूनाइटेड के शिक्षा प्रकोष्ठ के विद्यापतिनार प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार ने मंगलवार को सरकारी विद्यालयों की दशा और दिशा पर आधारित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। श्री ‌कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए वर्तमान सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों की दशा में सुधार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार लगातार सरकारी विद्यालय में बेहतर शिक्षा के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि अब किसी भी विद्यालय में भवन की समस्या नहीं है, सभी स्कूलों में पर्याप्त भवन उपलब्ध है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।