विद्यापतिनगर सावन महीने के पहले रविवार को भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी। अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में खासी भीड़ रही। वहीं शिव मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों पर भी दिनभर भक्तों को तांता लगा रहा है। विद्यापतिधाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। गौरतलब है कि सावन माह के पहले रविवार दिन भोलेनाथ का दूध, जल से अभिषेक किया गया। शिवलिंगों को पुष्प, बेल पत्र, धतूरे से सजाकर महाआरती की गई। इस दौरान मंदिर में भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनार प्रखंड के विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर उत्तर में संचालित एकलव्य फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों की एक टीम छपरा में होने वाले एकलव्य खेल समीक्षा में भाग लेने के लिए रविवार को रवाना हुई। इस टीम में 18 खिलाड़ी शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए केंद्र संयोजक जयराज पासवान ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा छपरा में 10-13 जुलाई तक राज्य भर में संचालित एकलव्य फुटबॉल केन्द्रों में चल रहे खेल प्रशिक्षण की समीक्षा की जाएगी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर। जमीन विवाद के निपटारे के लिये थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें तकरीबन एक दर्जन से अधिक फरियादी शामिल हुए। आज के जनता दरबार में दो मामले का निष्पादन किया गया जबकि बाकियों को अगले तिथि के लिए बुलाया गया।वही जनता दरबार में थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के भूमि विवाद से संबंधित करीब एक दर्जन से अधिक वाद-विवाद के मामले में सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान कई मामलों का स्थल निरीक्षण एवं मामलों में दोनों पक्षों को आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने को लेकर आगामी तिथि निर्धारित की गयी। वही कुछ जमीनी विवाद के अंचल अमीन के द्वारा नापी के बाद फैसला किये जाने की जानकारी दी गयी। आज के आयोजित जनता दरबार मे थानाध्यक्ष फिरोज आलम एवं राजस्व कर्मचारी गौरव कुमार, पीटीसी रंजीत कुमार, सहित थाना क्षेत्र के दर्जनों फरियादी उपस्थित थे।

विद्यापतिनगर थाना मोड़ के पास पिछले कई सप्ताह से नलजल योजना की पाइप लाइन फटसे से प्रखंड में पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई है। पाइप लाइन से जुड़ी साहिट पंचायत के किसी के घर में पानी नहीं पहुंच रहा था। इसकी वजह से हड़कंप मच गया। नलजल योजना के कर्मि की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो दिनों से फटी पाइप लाइन को ठीक करने का काम कर रही हैं। कर्मियों का कहना है कि देर शाम तक पाइप लाइन ठीक कर ली जाएगी।

विद्यापतिनगर बढ़ती गर्मी व तपिश से लोगों को शनिवार को राहत मिली। पिछले दो दिनों से प्रखंड के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल लग रहे थे। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग भीषण गर्मी का अनुभव कर रहे थे। बारिश के बाद लोगों को राहत मिली। शनिवार को सुबह से आसमान हल्के बादलों ने डेरा डाल लिया, साथ ही दिन भर रुक रुककर धूप देखने को मिल रहा था .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मऊ वाजिदपुर के प्रांगण में शनिवार को संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रखंड में कार्यरत सभी शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद सर्वसम्मति से शिक्षकों ने यह निर्णय लिया कि आगामी 11 जुलाई को शिक्षकों द्वारा पटना में आहूत आंदोलन एवं एक दिवसीय धरना का समर्थन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक कैलाश राय ने की, जबकि संचालन अभिमन्यु कुमार सिंह ने किया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैलाश राय ने कहा कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आगामी 11 जुलाई को पटना के गर्दनीबाग में बिहार अध्यापक शिक्षक भर्ती सेवा शर्त और नियमावली के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया जाएगाविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिनगर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बालकृष्णपुर मरवा में मैट्रिक में सर्वाधिक अंक लेकर सफल हुए राम प्रवेश पंडित के पुत्र एवम स्कूल के छात्र सचिन कुमार को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। उक्त छात्र के सर्वाधिक अंक 92 प्रतिशत आने पर स्कूल के द्वारा कलम, कॉपी देकर सम्मानित किया गया साथ ही छात्र सचिन कुमार को सर्वाधिक अंक लाने पर हिंदुस्तान अखबार द्वारा हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। सचिन कुमार और उनके पिता ने बताया की हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान पाकर बहुत खुश है। इसके लिए हिंदुस्तान अखबार परिवार को बधाई दिया है। वही विद्यालय के फस्ट डिविजन लाने वाले छात्र बिरजू कुमार, प्रिंस कुमार, सत्यम कुमार यादव, गुड़िया कुमारी, पल्लवी कुमारी की भी कॉपी, कलम और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष देवेंद्र महतो ने स्कूल के सफल छात्र के उज्जल भविष्य की कामना करते हुए सभी को सम्मानितकर मुंह मीठा कराया। मौके पर विद्यालय के भूमि दाता सह प्रबंध समिति सदस्य हेमंत कुमार शर्मा, एच एम रमेश रजक, शिक्षक विनीत कुमार मेहता, राजीव कुमार, राम पुकार पासवान, पूनम कुमार, जरफासा अख्तर, रखी प्रियदर्शनी, प्रगति सहित सभी छात्र आदि थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चतरा मुसहरी में एक दर्दनाक दुर्घटना ने ग्राम वासियों को सदमे में डाल दिया है। यहां महज 2 साल की बच्ची की नहली पोखर में डूबने से मौत हो गई। इसे दुर्घटना कहें या लापरवाही, लेकिन घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, मासूम बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। और खेलते वक्त अचानक गंभीर हादसे का शिकार हो गई। बच्ची खेलते-खेलते पोखर में लुढ़क गई, जिसका ध्यान घर में किसी को नहीं रहा। डूबने से बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस दौरान परिवार के सभी लोग अपने अपने काम में लगे हुए थे। बच्ची को नहीं देख परिवार के लोग बच्ची को ढूंढते हुए घरवाले पोखर के नीचे पहुंचे तो वह पोखर के पानी में पड़ी मिली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिनार थाना क्षेत्र के मलकल्लीपुर गांव से दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार 6 माह पूर्व वैशाली जिला के सराय थाना निवासी राजेश मांझी ने विद्यापतिनगर थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी पुत्री कोमल कुमारी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं उसकी हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में मृतिका के पिता राजेश मांझी ने इस घटना में संलिप्त कोमल के पति राजीव सदा सहित उसके पूरे परिवार को आरोपित किया था। मृतिका कोमल कुमारी का विवाह 3 मई 2022 को राजीव सदा के साथ किया गया था, लेकिन मृतिका कोमल को उसके ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित किया करते थे। इसी क्रम में उसकी हत्या 19 दिसंबर 2022 को कर दी गई थी। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे मलकल्लीपुर निवासी स्वर्गीय भट्टू सदा के पुत्र छमन सदा (47) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिनगर प्रखंड के साहिट पंचायत का पंचायत भवन महीनों से बंद पड़ा हुआ है, दुर्भाग्य यह है कि यह भवन प्रखंड कार्यालय के ठीक बगल में अवस्थित है, बावजूद यह पंचायत भवन कई दिनों से बंद पड़ा है, जिस कारण आम जनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा विकास कार्यों से जुड़े सभी संबंधित कार्य भी सीथिल पड़े हुए हैं। इस संबंध में पंचायत के उप मुखिया निशांत कुमार सिंह ने बताया कि विगत कई दिनों से पंचायत भवन में ताला लटका हुआ है, जिस कारण पंचायत से संबंधित कार्यों का निपटारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि मुखिया नमिता सिंह को कई बार इस संबंध में कहा गया है, परंतु उनकी ओर से इस बाबत कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई है, वहीं आम लोगों को भी पंचायत सचिव या मुखिया से संबंधित कार्यों के लिए इधर-उधर चक्कर लगाना पड़ता है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।