बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिनगर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बालकृष्णपुर मरवा में मैट्रिक में सर्वाधिक अंक लेकर सफल हुए राम प्रवेश पंडित के पुत्र एवम स्कूल के छात्र सचिन कुमार को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। उक्त छात्र के सर्वाधिक अंक 92 प्रतिशत आने पर स्कूल के द्वारा कलम, कॉपी देकर सम्मानित किया गया साथ ही छात्र सचिन कुमार को सर्वाधिक अंक लाने पर हिंदुस्तान अखबार द्वारा हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। सचिन कुमार और उनके पिता ने बताया की हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान पाकर बहुत खुश है। इसके लिए हिंदुस्तान अखबार परिवार को बधाई दिया है। वही विद्यालय के फस्ट डिविजन लाने वाले छात्र बिरजू कुमार, प्रिंस कुमार, सत्यम कुमार यादव, गुड़िया कुमारी, पल्लवी कुमारी की भी कॉपी, कलम और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष देवेंद्र महतो ने स्कूल के सफल छात्र के उज्जल भविष्य की कामना करते हुए सभी को सम्मानितकर मुंह मीठा कराया। मौके पर विद्यालय के भूमि दाता सह प्रबंध समिति सदस्य हेमंत कुमार शर्मा, एच एम रमेश रजक, शिक्षक विनीत कुमार मेहता, राजीव कुमार, राम पुकार पासवान, पूनम कुमार, जरफासा अख्तर, रखी प्रियदर्शनी, प्रगति सहित सभी छात्र आदि थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।