बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिनगर प्रखंड के साहिट पंचायत का पंचायत भवन महीनों से बंद पड़ा हुआ है, दुर्भाग्य यह है कि यह भवन प्रखंड कार्यालय के ठीक बगल में अवस्थित है, बावजूद यह पंचायत भवन कई दिनों से बंद पड़ा है, जिस कारण आम जनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा विकास कार्यों से जुड़े सभी संबंधित कार्य भी सीथिल पड़े हुए हैं। इस संबंध में पंचायत के उप मुखिया निशांत कुमार सिंह ने बताया कि विगत कई दिनों से पंचायत भवन में ताला लटका हुआ है, जिस कारण पंचायत से संबंधित कार्यों का निपटारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि मुखिया नमिता सिंह को कई बार इस संबंध में कहा गया है, परंतु उनकी ओर से इस बाबत कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई है, वहीं आम लोगों को भी पंचायत सचिव या मुखिया से संबंधित कार्यों के लिए इधर-उधर चक्कर लगाना पड़ता है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
