विद्यापतिनगर एसपी के निर्देश पर मुसरीघरारी से तीन बाइक की चोरी कर भागने की सूचना पर थाना की पुलिस ने क्षेत्र के गढ़सीसई पंचवटी चौक के समीप मंगलवार की रात्रि तीन बाइक सहित एक चोर को पुलिस ने धड़ दबोचा। वहीं पुलिस को देख दो चोर दो बाइक छोड़ रात्री में अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से तीन बाइक की चोरी कर भाग रहे चोरों की सूचना पर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर पुलिस ने गढ़सीसई पंचवटी चौक के समीप सघन वाहन चेकिंग के क्रम में पिपड़पाती के रास्ते से आ रहे तीन बाइक को पुलिस ने रोका।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

विद्यापतिनगर। प्रखंड के हरपुर बोचहा में पूर्व सांसद आनंद मोहन का क्षत्रिय समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मोहिउद्दीननगर जाने के क्रम में हरपुर बोचहा चौक के समीप शिव पार्वती हनुमान मंदिर के पास बुधवार को पूर्व सांसद आनंद मोहन का लोगो ने पाग, चादर, माला व तलवार भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर आनंद मोहन ने कहा कि आज वोंट के लिए वर्गों में धर्मों में अलग अलग बांटा जा रहा है। धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

विद्यापतिनार भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर मंडल भाजपा द्वारा प्रखंड के वाजिदपुर बाजार स्थित शंकर कृष्णा विवाह भवन में बुधवार को पार्टी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे"मोदी सरकार के नौ साल, बेमिसाल" कार्यक्रम के तहत विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दरभंगा से सांसद गोपाल जी ठाकुर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं, विश्व भर में भारत का डंका बजाने वाले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने कुशलतापूर्वक अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिनगर सावन का महीना मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन विद्यापतिधाम मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भोर से ही मंदिर में भक्तों की कतारें लग गई और जलाभिषेक किया। मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक किया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरों से भी मंदिरों की निगरानी की जा रही है।विद्यापतिधाम में श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग लगाकर प्रवेश दिया गया। सुबह सबसे पहले मंदिर में भगवान शिव का फूलों से श्रृंगार किया गया। मंदिरों में पूजन, रुद्राभिषेक और भगवान शिव का श्रृंगार किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर । भक्त व भगवान की मिलन स्थली बालेश्वर स्थान में लगने वाले श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गई है। इस बाबत मंगलवार को पंचायत समिति भवन के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीओ प्रियंका कुमारी व एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडे ने की। बैठक में शामिल अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा मंदिर प्रबंधन समिति से जुड़े लोगों ने श्रावणी मेला के दरम्यान साफ सफाई, समुचित प्रकाश, टैंक से पेयजल आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरा लगाने,चलंत शौचालय, ब्लीचिंग पाउडर, मेडिकल टीम, दवा, लाउडस्पीकर, सुरक्षा आदि की व्यवस्था को लेकर विमर्श कर इसे जल्द से जल्द पूरा करने की बात कहीं। एसडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि इस मंदिर को बिहार राज्य न्यास परिषद से संबद्ध किया गया है। यहां की व्यस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने की जिम्मेवारी आप तमाम लोगों की हैं ताकि इस ऐतिहासिक महत्व वाले स्थान का विकास तेजी से हो सके।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिनगर पिछले दिनों से रुक-रुककर हो रही लगातार बारिश के कारण विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के वाया नदी जाने वाली रास्ते पर सामान्य जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जगह-जगह जल जमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। वहीं लगातार बारिश व जल जमाव के कारण कीचड़ से ग्रामीण परेशान हैं। नदी स्नान करने जाने वाले लोगों को घाट तक कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिनार प्रखंड क्षेत्र के मुरली टोल - महनार मुख्य मार्ग पर बजरंगी चौक के समीप मंगलवार की सुबह एक मालवाहक पिकअप का पहिया अचानक टूट जाने से बड़ा हादसा होते-होते बचा । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मालवाहक पिकअप थाना क्षेत्र के मऊ बाजार से पशु चारा (सुधा दाना) लेकर मोहिउद्दीन नगर बाजार जा रहा था, इसी दौरान बजरंगी चौक चौराहा के समीप गाड़ी के पीछे का चक्का अचानक टूट कर निकल गया, जिससे मालवाहक अनियंत्रित हो गया, लेकिन वाहन चालक ने अपनी सूझबूझ से वाहन को बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया । इस बाबत वाहन चालक पप्पू राय ने बताया कि वे मऊ बाजार से मोहिद्दीन नगर की ओर सुधा दाना लेकर जा रहे थे, तभी गाड़ी के पीछे का चक्का खुल गया, उसने बताया कि धूरी पहले से घिसा हुआ था तथा सड़क अत्यधिक खराब होने की वजह से गाड़ी का पहिया गड्ढे में पड़ गया । इसी कारण पहिया की धूरी टूट गई । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिनगर प्रखंड से होकर गुजरने वाली महनार-मुरली टोल मुख्य पथ पर मड़वा ढाला के समीप सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे एक अनियंत्रित ऑटो रिक्शा की ठोकर से बाइक सवार दंपत्ति जख्मी हो गए, स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जख्मी दंपत्ति को उपचार के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मऊ धनेशपुर उत्तर वार्ड संख्या 8 निवासी मोहम्मद एहसास अपनी पत्नी के साथ विद्यापतिधाम जा रहे थे, तभी पीछे से एक अनियंत्रित ऑटो रिक्शा ने उनके बाइक में टक्कर मार दी । इस घटना में बाइक सवार दंपत्ति सड़क के किनारे गिर गए, इस बाइक दुर्घटना में मोहम्मद एहसास आंशिक रूप से चोटिल हुए, जबकि उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं । स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक दुर्घटना के बाद जख्मी दंपत्ति को इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है। इस बाबत मोहम्मद एहसास ने बताया कि वे अपनी गाड़ी से विद्यापति नगर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित ऑटो रिक्शा ने उनके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गिर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की कम चौड़ाई के कारण आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मनियारपुर पंचायत के फिरोजपुर पतैली गांव में सोमवार को बल्क मिल्क कूलर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मिथिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष उमेश राय ने किया। वहीं पूर्व अध्यक्ष श्याम शंकर ठाकुर फिरोजपुर पतैली में बोनस का वितरण करने हेतु समारोह मे उपस्थित हुए। बोनस वितरण समारोह में श्याम शंकर ठाकुर बोल की किसान देश की नीव है किसान के बिना देश अधूरा है क्योंकि किसान ही देश का विकास करता है। समारोह की अध्यक्षता बनारसी देवी ने की इस समारोह में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही बोनस वितरण समारोह आयोजित कर 153 किसानों के बीच 3 लाख 25 हजार रुपये की नकद राशि वितरण की गई।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिनार प्रखंड क्षेत्र के सोठगामा एचपी गैस एजेंसी के समीप रविवार की दोपहर पांच की संख्या में घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार से हथियार का भय दिखाकर मोटरसाइकिल लूट कर फरार हो गए । इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मनियारपुर वार्ड संख्या 14 निवासी राम लौलीन महतो के पुत्र चंद्रबली महतो अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार होकर अपने घर से जंदाहा ससुराल जा रहे थे, तभी शोठगामा के समीप 2 सफेद रंग की अपाची गाड़ी पर सवार पांच की संख्या में अज्ञात अपराधियों उन्हें रोककर उनके साथ लूटपाट करना शुरू कर दिया । इस घटना में उनके जेब में रखे ₹5000 कथा एक मोबाइल फोन भी अपराधी अपने साथ ले गए ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।