बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिनगर प्रखंड से होकर गुजरने वाली महनार-मुरली टोल मुख्य पथ पर मड़वा ढाला के समीप सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे एक अनियंत्रित ऑटो रिक्शा की ठोकर से बाइक सवार दंपत्ति जख्मी हो गए, स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जख्मी दंपत्ति को उपचार के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मऊ धनेशपुर उत्तर वार्ड संख्या 8 निवासी मोहम्मद एहसास अपनी पत्नी के साथ विद्यापतिधाम जा रहे थे, तभी पीछे से एक अनियंत्रित ऑटो रिक्शा ने उनके बाइक में टक्कर मार दी । इस घटना में बाइक सवार दंपत्ति सड़क के किनारे गिर गए, इस बाइक दुर्घटना में मोहम्मद एहसास आंशिक रूप से चोटिल हुए, जबकि उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं । स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक दुर्घटना के बाद जख्मी दंपत्ति को इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है। इस बाबत मोहम्मद एहसास ने बताया कि वे अपनी गाड़ी से विद्यापति नगर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित ऑटो रिक्शा ने उनके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गिर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की कम चौड़ाई के कारण आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
