बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के बाजिदपुर पंचायत के सरकारी जमीन पर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार के द्वारा सरकारी पुरानी भवन के जीर्णोद्धार के लिए मजदूर वर्ग लगाकर कार्य किया जा रहा था इसी क्रम में सुमित कुमार व अमित कुमार पिता देवनंदन चौरसिया , विभाष कुमार पिता कपिल चौरसिया , कपिल चौरसिया पिता देवेंद्र चौरसिया ने सरकारी भवन निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य कर रहे मजदूरों को कार्य करने से रोक दिया , वही उन सबों का यह कहना था कि यह जमीन हमारे पूर्वजों ने साहिट पंचायत के पंचायत भवन के नाम से लिखा था , किंतु अब यह जमीन परिसीमन क्षेत्र बाजिदपुर में आने के बाद बाजिदपुर पंचायत का इस जमीन पर कोई हक नहीं बनता हैं , साथ ही हम लोगों ने इस जमीन की प्राप्ति के लिए न्यायालय में टाइटल सूट मुकदमा भी किए हुए हैं । जिसका फैसला आना अभी बाकी है , इसलिए हम लोगों ने बाजिदपुर के मुखिया मुकेश कुमार के द्वारा कराए जाने वाले कार्य पर रोक लगाया है , कि जब तक फैसला नहीं होता है आप काम नहीं कर सकते हैं । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विद्यापतिनगर प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेवस्थान में क्षमतालय फाउंडेशन और विद्यालय के शिक्षक के सपोर्ट से बच्चे की उपस्थिति बेहतर और स्कूल खुलने की जानकारी अभिभावकों और बच्चे को दी गई ।जिसमे क्षमतालय फाउंडेशन के फेलो अमन गौतम के साथ विद्यालय के कुछ बच्चे देवराज कुमार ,अंजली कुमारी ,आदर्श कुमार ,और भी बच्चे के साथ मरवा ,सुभानिपुर में हर एक बच्चे के घर घुमा गया और सोमवार से बच्चे को स्कूल आने और अभीभावक को बच्चे को भेजने के लिए प्रेरित किया गया है । खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें.

विद्यापतिनगर प्रखंड के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष (11वीं) सत्र 2023-25 में प्रथम मेधा सूची के आधार पर चयनित छात्रों के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। अब तक विभिन्न विद्यालयों में महज 50% छात्र-छात्राओं ने ही अपना नामांकन करवाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अमित भूषण ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने ओएफएसएस के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, उनकी प्रथम मेधा सूची वेबसाइट पर जारी की गई थी। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 में विगत कई महीनों से नल जल योजना का पानी सप्लाई बाधित रहने के कारण महादलित समुदाय के सैकड़ों घरों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है । मिली जानकारी के अनुसार सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या 6 में पूर्व वार्ड सदस्य रीता देवी के द्वारा वर्तमान वार्ड सदस्य विभा देवी को अब तक पानी सप्लाई का चार्ज नहीं सौंपा गया है, जिस कारण पूर्व वार्ड सदस्य द्वारा मनमानी करते हुए पानी सप्लाई नहीं किया जा रहा है । इस बाबत पूर्व वार्ड सदस्य रीता देवी का कहना है कि मुझे अनुरक्षण के लिए नियुक्त किया गया था, जबकि वर्तमान वार्ड सदस्य विभा देवी ने बताया कि इस मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विद्यापतिनगर एवं पंचायत सचिव को कई बार शिकायत पत्र दी गई है, परन्तु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है, जिस कारण वार्ड संख्या 6 के सैकड़ों परिवारों के बीच जलसंकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है । मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार यादव ने बताया कि लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है, उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से शीघ्र पानी सप्लाई शुरू कराने की मांग की है ।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनार प्रखंड क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 12 में एक मुहल्ला ऐसा भी है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना नल-जल एवं गली-नाली का नामोनिशान नहीं है । वार्ड संख्या 12 में मऊ बाजार की मुख्य सड़क से चिनगीया बांध तक जाने वाली कच्ची सड़क विगत 30 बरसों से अपने निर्माण की बाट जोह रही है , इस मुहल्ले में 20-25 घर है, जिस कारण लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खास कर बरसात के मौसम में इस रास्ते पर चलना दुश्वार हो जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण मुखिया द्वारा शुरू किया गया था, परन्तु आधी सड़क बना कर ही छोड़ दिया गया है । लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर एक ही व्यक्ति की जमीन है, जो नहीं चाहते हैं कि सड़क बने, इसी कारण सड़क निर्माण में बाधा आ रही है । गौरी शंकर साह ने बताया कि इस रास्ते से सैकड़ों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन बरसात आते ही उनका चलना मुश्किल हो जाता है ।

मुसलाधार बारिश के बीच दलसिहसराय डीएसपी दिनेश कमार पाण्डेय के साथ प्रशिक्षु डीएसपी राघवेन्द्र सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान और पुलिस सेना भर्ती की तैयारी कर रहे जवानों ने लगाया 10 किलोमीटर दौड़। यह दौड़ महावीर चौक से विद्यापतिनगर तक हुआ। 10 किलोमीटर की दूरी तेज बारीश के बीच 45 मिनट मे पूरा हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।