विद्यापतिनगर प्रखंड के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष (11वीं) सत्र 2023-25 में प्रथम मेधा सूची के आधार पर चयनित छात्रों के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। अब तक विभिन्न विद्यालयों में महज 50% छात्र-छात्राओं ने ही अपना नामांकन करवाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अमित भूषण ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने ओएफएसएस के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, उनकी प्रथम मेधा सूची वेबसाइट पर जारी की गई थी। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें.
