बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि विद्यापतिनार प्रखंड क्षेत्र के मुरली टोल - महनार मुख्य मार्ग पर बजरंगी चौक के समीप मंगलवार की सुबह एक मालवाहक पिकअप का पहिया अचानक टूट जाने से बड़ा हादसा होते-होते बचा । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मालवाहक पिकअप थाना क्षेत्र के मऊ बाजार से पशु चारा (सुधा दाना) लेकर मोहिउद्दीन नगर बाजार जा रहा था, इसी दौरान बजरंगी चौक चौराहा के समीप गाड़ी के पीछे का चक्का अचानक टूट कर निकल गया, जिससे मालवाहक अनियंत्रित हो गया, लेकिन वाहन चालक ने अपनी सूझबूझ से वाहन को बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया । इस बाबत वाहन चालक पप्पू राय ने बताया कि वे मऊ बाजार से मोहिद्दीन नगर की ओर सुधा दाना लेकर जा रहे थे, तभी गाड़ी के पीछे का चक्का खुल गया, उसने बताया कि धूरी पहले से घिसा हुआ था तथा सड़क अत्यधिक खराब होने की वजह से गाड़ी का पहिया गड्ढे में पड़ गया । इसी कारण पहिया की धूरी टूट गई । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।