विद्यापतिनगर । भक्त व भगवान की मिलन स्थली बालेश्वर स्थान में लगने वाले श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गई है। इस बाबत मंगलवार को पंचायत समिति भवन के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीओ प्रियंका कुमारी व एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडे ने की। बैठक में शामिल अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा मंदिर प्रबंधन समिति से जुड़े लोगों ने श्रावणी मेला के दरम्यान साफ सफाई, समुचित प्रकाश, टैंक से पेयजल आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरा लगाने,चलंत शौचालय, ब्लीचिंग पाउडर, मेडिकल टीम, दवा, लाउडस्पीकर, सुरक्षा आदि की व्यवस्था को लेकर विमर्श कर इसे जल्द से जल्द पूरा करने की बात कहीं। एसडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि इस मंदिर को बिहार राज्य न्यास परिषद से संबद्ध किया गया है। यहां की व्यस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने की जिम्मेवारी आप तमाम लोगों की हैं ताकि इस ऐतिहासिक महत्व वाले स्थान का विकास तेजी से हो सके।